Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पढ़ें:- एलन मस्‍क और पराग अग्रवाल से जुड़ी कुछ खास बातें, ट्विटर डील के बारे में भी मिलेगी बड़ी जानकारी

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 05:21 PM (IST)

    Elon Musk के Twitter का अधिग्रहण करने के बाद सभी की नजरें इसमें होने वाले बदलावों पर लगी हैं। सभी जानना चाहते हैं कि मस्‍क किसके हाथों में इसकी कमान द ...और पढ़ें

    एलन मस्‍क का हुआ ट्विटर और पराग हुए बाहर
    एलन मस्‍क का हुआ ट्विटर और पराग हुए बाहर

    नई दिल्ली (आनलाइन डेस्‍क)। एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है और इसके सीईओ के तौर पर पराग अग्रवाल की छुट्टी हो चुकी है। ये बात लगभग हर कोई जानता है। लेकिन जो नहीं जानता है वो हम आज आपको बता रहे हैं। आपको हैरानी हो सकती है कि जिस कंपनी ने मस्‍क को ये सौदा कराने में मदद की है उस कंपनी में पराग की बीवी भी जाब करती है। ये डील 44 अरब डॉलर में हुई है। इस रकम को जुटाने में पराग की की बीवी विनीता अग्रवाल ने मस्‍क की मदद की है। विनीता Andreessen Horowitz कंपनी फर्म में जनरल पार्टनर है। विनीता ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बायोफिजिक्स में बीएस MIT से एमडी व पीएचडी की डिग्री हासिल की है। जानें कुछ और खास बातें:-

    • इस फाइनल डील से पहले इस वर्ष मई में जब मस्‍क ने इस डील को होल्‍ड पर रख दिया था तब पराग ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए थे। इसमें कहा गया था कि उनका काम ट्विटर को बेहतर बनाना है।
    • बालीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल काफी अच्छे और पुराने दोस्त हैं। श्रेया घोषाल ने 2010 में एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्‍होंने यूजर्स से पराग को फालो करने की भी अपील की थी। पराग की तरफ से भी श्रेया घोषाल के साथ फोटो शेयर की गई  
    • पराग अग्रवाल मूल रूप से राजस्थान में अजमेर के निवासी हैं। यहीं पर उनका जन्‍म भी हुआ था। अजमेर के धानमंडी और खजाना गली में कई सालों तक किराए पर रहे थे। पराग अग्रवाल ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट किया है। ट्विटर का सीईओ बनने से पहले वो इसमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे।
    • नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ बनने के बाद उन्‍होंने कंपनी की नीतियों को लेकर कई बदलाव किए थे। उन्‍होंने कंपनी सेफ्टी पॉलिसी का विस्तार किया है। इसके तहत प्राइवेट फोटो और वीडियो को बिना इजाजत शेयर करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके उल्‍लंघन पर 7 दिनों तक अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दिया था।
    • पराग ने हजारों की संख्‍या में फेक अकाउंट बंद करवाए थे जिसके बाद इसके उपयोगकर्ताओं की संख्‍या में गिरावट से खलबली मच गई थी। इसके बाद ट्विटर ने इस पर सफाई दी थी।
    • अप्रैल 2022 में एलन मस्क ने Twitter में 3 बिलियन डालर की लागत से 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद एलन मस्क ट्विटर के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर बन गये थे।
    • मई में मस्‍क ने ट्वीटर (Twitter) के चेयरमैन ब्रेट टेलर (Bret Taylor) से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी ट्विटर के मौजूदा मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। 

    महज 11 महीनों में ही ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को लेकर बदल गई एलन मस्‍क की सोच, पढ़ें कुछ रोचक तथ्‍य

    PTI Long March: इमरान खान का लान्‍ग मार्च शहबाज सरकार के लिए बन सकता है मुसीबत, जानें- पीटीआई चीफ ने क्‍या कहा