विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान युद्ध के कारण रिपब्लिकनों को मिडटर्म चुनाव में मिली हार', करारी हार के बाद जेडी वेंस का बड़ा बयान

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:31 PM (IST)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को कहा कि 2026 के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का मुख्य ...और पढ़ें

वेंस ने कहा मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का मुख्य कारण ईरान युद्ध है

वेंस ने कहा मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का मुख्य कारण ईरान युद्ध है

HighLights

  1. वेंस ने कहा मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का मुख्य कारण ईरान युद्ध है

  2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस लंबे समय से विदेश में सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ रहे हैं

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को कहा कि 2026 के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का मुख्य कारण ईरान युद्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हम हारे इसलिए क्योंकि युद्ध था। राष्ट्रपति ने खुद कल रात यही कहा।

वेंस ने डेटा और पोलिंग का हवाला देते हुए बताया कि 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले कई मतदाता युद्ध से नाराज होकर डेमोक्रेट्स के पक्ष में चले गए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत खराब नहीं था, रिपब्लिकन वोटर आए जरूर, लेकिन उन्होंने विपक्ष को वोट दिया।

उन्होंने एक पोलस्टर का जिक्र करते हुए बताया कि मतदाताओं से पूछा गया कि वे रिपब्लिकनों के पास कब लौटेंगे। जवाब में चार मुख्य कारण आए - युद्ध खत्म करो, महंगाई और जीवन-यापन की लागत पर ध्यान दो, अमेरिका फर्स्ट नीति अपनाओ और इजरायल के साथ संबंध बदलो।

वेंस ने कहा कि मुख्य समस्या यह है कि 2024 में ट्रंप और वेंस को वोट देने वाले कई लोगों ने 2026 में डेमोक्रेट्स को वोट दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की स्थिति सुधरेगी और नाराज मतदाताओं से अपील की कि वे अपने विचारों वाले रिपब्लिकनों को चुनें।

डेमोक्रेटिक लहर ने वेंस की 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित दावेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वेंस लंबे समय से विदेश में सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ रहे हैं और ईरान युद्ध को लेकर निजी तौर पर संदेह जताया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।