विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर अमेरिका की नजर? रुबियो बोले- भारत-ईरान नहीं कर रहे व्यापार वार्ता

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:49 AM (IST)

एससीओ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच मुलाकात को लेकर अमेरिकी विदेश ...और पढ़ें

रुबियो बोले- भारत-ईरान नहीं कर रहे व्यापार वार्ता

रुबियो बोले- भारत-ईरान नहीं कर रहे व्यापार वार्ता

HighLights

  1. रुबियो बोले मुझे नहीं लगता कि भारत-ईरान के बीच कोई व्यापार सौदा हो रहा 

  2. उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर के कई देश ईरान सरकार से बात करते हैं

पीटीआई, वाशिंगटन। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच मुलाकात को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को कहा कि भारत और ईरान व्यापार सौदे पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर के कई देश ईरान सरकार से बात करते हैं।

फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए साक्षात्कार में रूबियो ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत-ईरान के बीच कोई व्यापार सौदा हो रहा है। जाहिर है कि सभी देश अपनी-अपनी विदेश नीति बनाते हैं और दुनियाभर के कई देश ईरान सरकार से बात करते हैं। हम भी ईरान सरकार के कुछ लोगों से मिले हैं, इनमें कुछ बातचीत हुई हैं और उनसे संपर्क भी हुआ है।"

उन्होंने यह भी कहा, "किसी भी देश को उनकी ऐसी मदद नहीं करनी चाहिए जिससे वे राजस्व अर्जित कर सकें, जिसका इस्तेमाल वे आतंकवाद को प्रायोजित करने व परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने में करें। अगर वे ऐसा करने का फैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाना होगा।"