UNSC सदस्यता के लिए रूस ने की भारत की पैरोकारी, लावरोव ने जर्मनी और जापान के नाम पर जताई आपत्ति
युक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने के लिए रूस ने मजबूत पैरोकारी की है। संयुक्त राष्ट्र ...और पढ़ें

सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए रूस ने की भारत की पैरोकारी (फोटो- एक्स)
HighLights
रूस ने कहा विश्व की सबसे शक्तिशाली संस्था में ग्लोबल साउथ के देशों को मौका मिलना चाहिए
रूस ने कहा कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका को प्रतिनिधित्व दिए जाने की जरूरत है
एएनआई, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने के लिए रूस ने मजबूत पैरोकारी की है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, सुरक्षा परिषद में किसी भी सुधार में स्थायी सदस्य के किसी भी अधिकार को कम नहीं किया जाना चाहिए।
लावरोव ने कहा, सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने की प्रक्रिया में पश्चिमी देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका परिषद में पहले से ही पर्याप्त प्रतिनिधित्व है।
लावरोव ने इस सिलसिले में खासतौर से जर्मनी और जापान के नाम पर आपत्ति जाहिर की। कहा, ये दोनों ही देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ाकर द्वितीय विश्व युद्ध पूर्व की हैसियत पाने की कोशिश में हैं।
आगे कहा, विश्व की सबसे शक्तिशाली संस्था में ग्लोबल साउथ के देशों को मौका मिलना चाहिए। इसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका को प्रतिनिधित्व दिए जाने की जरूरत है।
इसलिए रूस भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्यता देने के प्रस्ताव का समर्थन करता है। साथ ही अफ्रीका महाद्वीप के हितों की रक्षा के लिए उसे भी प्रतिनिधित्व देने पर विचार किया जाना चाहिए।
