Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रंप और बाइडन को लेकर क्या है पुतिन का स्टैंड? बोले- अमेरिकी प्रशासन की स्थिति बेहद हानिकारक

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 06:50 PM (GMT+05:30)

    यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और नाटो के निशाने पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सीएनएन ...और पढ़ें

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो: एपी)
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो: एपी)

    HighLights

    1. बाइडन को राष्ट्रपति पद पर देखना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन
    2. बाइडन का राष्ट्रपति बनना उनके देश के लिए बेहतर: पुतिन

    आइएएनएस, वाशिंगटन। यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe) और नाटो के निशाने पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की तुलना में बाइडन का राष्ट्रपति बनना रूस के लिए बेहतर है। अमेरिका में इसी वर्ष राष्ट्रपति चुनाव होना है, जिसमें बाइडन और ट्रंप में मुकाबला होने की संभावना है।

    सीएनएन के अनुसार, पुतिन ने क्रेमलिन समर्थक पत्रकार पावेल जरुबिन को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा,

    बाइडन रूस के लिए बेहतर होंगे, क्योंकि वह अधिक अनुभवी हैं। उनके बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्रेमलिन ने अंतरिक्ष में रूसी परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिकी चेतावनी को किया खारिज

    'अमेरिकी प्रशासन की स्थिति बेहद हानिकारक'

    हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रूस चुनाव में अमेरिकी लोगों का विश्वास जीतने वाले किसी भी नेता के साथ काम करेगा। पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के संदर्भ में कहा कि मेरा मानना है कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन की स्थिति बेहद हानिकारक और गलत है।

    पुतिन के अनुसार, अगर मार्च 2022 में इस्तांबुल में एक बैठक के दौरान समझौतों को कायम रखा जाता तो यह युद्ध डेढ़ साल पहले समाप्त हो सकता था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किन समझौतों का जिक्र कर रहे हैं। साथ ही इस बात पर खेद जताया कि उन्होंने फरवरी 2022 से पहले यूक्रेन में सक्रिय कार्रवाई शुरू नहीं की।

    यह भी पढ़ें: टेलर स्विफ्ट षड्यंत्र सिद्धांत को लगभग 5 में से 1 अमेरिकी ने किया स्वीकार, सर्वेक्षण में ये बात आई सामने

    पुतिन ने क्या कुछ कहा?

    उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी नेताओं ने पूर्व में नाटो का विस्तार नहीं करने के बारे में रूस से झूठ बोला था। पुतिन ने कहा, 

    हम यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की संभावना को लेकर चिंतित थे। इससे हमारी सुरक्षा को खतरा है।

    खबरें और भी