विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: युद्ध के लिए रूस को सैन्य उपकरण प्रदान कर रहा चीन, अमेरिकी खुफिया विभाग ने किया खुलासा

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 28 Jul 2023 03:48 AM (IST)

अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए चीन अपने पड़ोसी देश ...और पढ़ें

रूस को डुअल यूज टेक्नोलॉजी वाले सैन्य उपकरण प्रदान कर रहा चीन: अमेरिकी खुफिया विभाग
रूस को डुअल यूज टेक्नोलॉजी वाले सैन्य उपकरण प्रदान कर रहा चीन: अमेरिकी खुफिया विभाग

वॉशिंगटन, रॉयटर्स। रूस और चीन की दोस्ती (China Russia Relation) जगजाहिर है। रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन ने बेझिझक रूस का साथ दिया है। हालांकि, चीन का कहना है कि उसने युद्ध के लिए रूस को सैन्य उपकरण प्रदान नहीं की है।

वहीं, अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए चीन अपने पड़ोसी देश की मदद कर रहा है। वहीं, चीन द्वारा रूस को युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए (Russia Ukraine War) डुअल यूज टेक्नोलॉजी वाले सैन्य उपकरण भी प्रदान कर रहा है।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी हुई: रिपोर्ट

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ओडीएनआई) रिपोर्ट के अनुसार, चीन के जरिए रूस को दी गई उपकरणों के यूक्रेन युद्ध में उपयोग किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि युद्ध के बाद दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो गए हैं। रिपोर्ट में आगे यह भी जानकारी दी गई कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी हुई है।

चीनी सैन्य उपकरण का युद्ध में इस्तेमाल कर रहा रूस: फ्रांस

इस महीने की शुरुआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के शीर्ष राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने कहा था कि रूस को चीन उन वस्तुओं की आपूर्ति कर रहा है, जिसे रूस सैन्य उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।