यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस के 315,000 सैनिक हुए हताहत... अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का आकलन
खुफिया रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि रूस ने फरवरी 2022 में 360000 कर्मियों के साथ यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। सूत्र ने कहा तब से रि ...और पढ़ें

HighLights
- लगभग 87% मारे गए हैं या घायल हुए हैं।
- इस कारण रूस को दोषियों और वृद्ध नागरिकों को यूक्रेन में तैनात करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
रॉयटर्स, वॉशिंगटन। एक डिक्लासिफाइ अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का आकलन है कि यूक्रेन युद्ध में रूस के 315,000 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं... खुफिया जानकारी से संबंधित एक सूत्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
सूत्र ने कहा कि रिपोर्ट में यह भी आकलन किया गया है कि यूक्रेनी सेना के कारण को कर्मियों और बख्तरबंद वाहनों के नुकसान ने रूस के सैन्य आधुनिकीकरण को 18 साल पीछे धकेल दिया है। रूसी दूतावास ने टिप्पणी का तुरंत जवाब नहीं दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय और क्रेमलिन के अधिकारियों से टिप्पणी को लेकर तुरंत संपर्क नहीं हो सका।
सूत्र ने यह जानकारी तब दी जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की कैपिटल हिल में ने अमेरिकी सांसदों से यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता जारी रखने की आखिरी अपील की, उनकी अमेरिकी सीनेटरों के साथ बंद दरवाजों के पीछे पहली बैठक हुई।
रूस हुआ मजबूर...
सूत्र ने कहा कि हाल ही में सार्वजनिक की गई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि रूस ने फरवरी 2022 में 360,000 कर्मियों के साथ यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। सूत्र ने कहा, तब से, रिपोर्ट में पाया गया कि 315,000 रूसी सैनिक, या कुल मिलाकर लगभग 87% मारे गए हैं या घायल हुए हैं। सूत्र ने कहा कि उन नुकसानों के कारण ही रूस को भर्ती मानकों को ढीला करने और दोषियों और वृद्ध नागरिकों को यूक्रेन में तैनात करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।