Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shooting In US: क्रिसमस की पूर्व संध्य पर कोलोराडो के मॉल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौके पर मौत; कई लोग गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 10:59 AM (IST)

    कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी कि गोली लगने से व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल लोगों पर क ...और पढ़ें

    अमेरिका के कोलोराडो के एक शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी की घटना सामने आई है।(फोटो सोर्स: एपी)
    अमेरिका के कोलोराडो के एक शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी की घटना सामने आई है।(फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. गोलीबारी के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया
    2. इस घटना में एक महिला भी जख्मी हो गईं

    एपी, कोलोराडो स्प्रिंग्स। Firing in Colorado Mall। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के कोलोराडो के एक शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ गोलियां चली। शॉपिंग सेंटर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

    फायरिंग में तीन लोग हुए घायल

    कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी कि गोली लगने से व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल लोगों पर कम से कम एक बार फायरिंग हुई। इस घटना में एक महिला भी जख्मी हो गईं।

    मॉल को किया गया सील

    पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आगे बताया कि मॉल को पूरी तरह सील (बंद) कर दी गई है। अब घटनास्थल पर मौजूद पर लोगों को कोईल खतरा नहीं है। बता दें कि कोलोराडो स्प्रिंग्स डेनवर से लगभग 71 मील (114 किलोमीटर) दक्षिण में है।

    यह भी पढ़ें: China In 2023: चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग के लिए साल 2023 रहा संघर्षों भरा, कोविड-19 से अबतक नहीं उभरा देश; कई मुद्दों की वजह से गिरी अर्थव्यवस्था

    खबरें और भी