Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Starship Launch: अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क की कंपनी SpaceX, स्टारशिप जल्द होगा लांच

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 12:45 AM (GMT+05:30)

    Starship Launch मस्क ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट जल्द ही लांच होने को तैयार है। स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद कंपनी मंगल ...और पढ़ें

    स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट जल्द ही लांच होगा।
    स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट जल्द ही लांच होगा।

    वाशिंगटन, आनलाइन डेस्क। स्पेसएक्स जल्द ही अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने वाला है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। मस्क ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट जल्द ही लांच होने को तैयार है। बता दें कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो ये आर्बिट में जल्द ही प्रवेश कर सकता है। स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद कंपनी मंगल और चंद्रमा तक पहुंचने का लक्ष्य को पाना चाहती है।

    1 लाख किलो है वजन

    स्टारशिप का वजन 1 लाख किलो बताया जाता है। रियूजेबल रॉकेट के तौर पर अंतरिक्ष में दाखिल होने को तैयार स्टारशिप दो भागों में होगा जिसे दौबारा उपयोग में लाया जा सकेगा। इसमें अंतरिक्ष यान और रॉकेट होंगे। यह चंद्रमा तक जाएगा और उसके चक्कर भी लगाएगा, जिसके बाद यह उसकी सतह पर उतरेगा।  

    स्पेस टूरिजम की हो सकेगी शुरुआत

    मस्क की कंपनी स्पेशएक्स इस मिशन के साथ स्पेस टूरिजम के द्वारा खोलना चाहती है। माना जा रहा है कि स्टारशिप की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद स्पेस टूरिजम का भविष्य खोजा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले दो साल पहले भी 3 इंजन के साथ स्टारशिप के प्रोटोटाइप को 10 किमी तक उड़ाकर देखा जा चुका है। उस प्रोटोटाइप ने सफल लैंडिंग की थी। हालांकि, अब इस बड़े विशालकाय स्टारशिप को 39 इंजन के साथ तैयार किया गया है।

    NASA को पीछे छोड़ेगा स्पेसएक्स

    स्टारशिप की सफल लांचिंग के साथ ही स्पेसएक्स नासा का भी एक रिकार्ड तोड़ देगी। सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट की लांचिंग में यह कंपनी एक नया मुकाम हासिल करेगी। इसके लंबाई और वजन को देखते हुए सभी वैज्ञानिकों की नजरें भी इसी पर टिकीं हैं।

    खबरें और भी