Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की वापसी पर आ गया बड़ा अपडेट, नासा ने बताया- कब-कैसे और किससे धरती पर लौटेंगी?

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 03:46 AM (IST)

    अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी इस साल नहीं होगी। नासा का कहना है कि अगले साल फरवरी में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के ...और पढ़ें

    स्पेस में फंसीं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स। (फाइल फोटो)
    स्पेस में फंसीं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पांच जून को सुनीता और विल्मोर ने भरी थी उड़ान।
    2. आईएसएस में सिर्फ आठ दिन रुकने का था मिशन।
    3. मगर स्पेसक्रॉप्ट में गड़बड़ी की वजह से वही फंसे।

    रॉयटर्स, वाशिंगटन। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अगले साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटेंगे। यह एलान नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने शनिवार को किया। दोनों अंतरिक्ष यात्री इसी साल जून महीने में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्शूल से जैसे-तैसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। दरअसल, स्टारलाइनर के 28 थ्रस्टर्स में से पांच खराब हो गए थे। इस वजह से हीलियम का रिसाव भी शुरू हो गया था।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका की रूस और चीन पर बड़ी कार्रवाई, 400 कंपनियों पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

    क्रू ड्रैगन की ली जाएगी मदद

    बोइंग के खराब स्टारलाइनर की वजह से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी नहीं हो पा रही है। अब नासा बोइंग की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजेगा। इसकी चार में से दो सीटों को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए खाली रखा जाएगा। उम्मीद है कि स्पेसएक्स के स्पेसक्रॉप्ट से अगले साल फरवरी में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी हो जाएगी।

    अगले महीने लॉन्च होगा क्रू ड्रैगन

    पांच जून को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्टारलाइनर से उड़ान भरी थी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को आठ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकना था। मगर लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर ही स्टारलाइनर में खराबी आना शुरू हो गई। इसी खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्री वहां फंस चुके हैं।

    अब नासा अगले महीने स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन को लॉन्च करेगा। इसी स्पेसक्रॉप्ट की मदद से दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटेंगे। स्टारलाइनर बिना चालक दल के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटने की कोशिश करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंसमुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, अमेरिका ने भारत को एंटी सबमरीन Sonobuoy की बिक्री को दी मंजूरी