Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यान में सवार, सामान पैक किया, साथियों को लगाया गले... NASA का लाइव टेलिकास्ट शुरू

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 10:57 AM (IST)

    Sunita Williams Video नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं। सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय ...और पढ़ें

    Sunita Williams Video सुनीता विलियम्स कर रहीं वापसी। (फाइल फोटो)
    Sunita Williams Video सुनीता विलियम्स कर रहीं वापसी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में हुए सवार।
    2. NASA ने जारी किया दोनों का वीडियो।

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। Sunita Williams Video सुनीता विलियम्स अब धरती पर वापसी को तैयार हैं। नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद, नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं। 

    17 घंटे का होगा सफर

    सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे।

    Sunita Williams कल फ्लोरिडा तट पर उतरेंगी 

    विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए और कल यानी गुरुवार को सुबह 3:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर उतरने वाले हैं।

    स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन से कर रहे वापसी

    अंतरिक्ष यात्री दल निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर वापस आएगा। 

    सामान पैक करते दिखे दोनों

    जैसे ही नासा लाइव हुआ, निक हेग, सुनी विलियम्स (Sunita Williams Video), बुच विल्मोर और अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते हुए सामान पैक करते और हैच बंद करते हुए देखा गया। 

    निक हेग ने कहा, 

    अंतरिक्ष स्टेशन को अपना घर कहना, मानवता के लिए शोध करने की इसकी 25 साल की विरासत में अपनी भूमिका निभाना और दुनिया भर के सहकर्मियों, अब दोस्तों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा अंतरिक्ष उड़ान कैरियर, अधिकांश लोगों की तरह, अप्रत्याशित चीजों से भरा है।

    NASA दिखा रहा लाइव टेलिकास्ट

    बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने का लाइव कवरेज दिखा रहा है। इससे पहले नासा और स्पेसएक्स ने एजेंसी के क्रू-9 मिशन की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए रविवार को मुलाकात की थी। 

    लाइव टेलिकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

    सुनीता और विल्मोर ने ISI पर क्या किया?

    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन बिताए है। इस दौरान उन्होंने 4500 से अधिक परिक्रमाएं कीं और 121 मिलियन से अधिक वैधानिक मील की यात्रा की।