Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई तकनीक से भूकंप की तीव्रता का जल्द होगा आकलन

    By Srishti VermaEdited By:
    Updated: Tue, 05 Dec 2017 09:24 AM (IST)

    वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में इस कुदरती घटना की माप के लिए भूकंप की तरंगों का प्रयोग करते हैं। ...और पढ़ें

    नई तकनीक से भूकंप की तीव्रता का जल्द होगा आकलन
    नई तकनीक से भूकंप की तीव्रता का जल्द होगा आकलन

    लंदन (प्रेट्र)। वैज्ञानिकों ने जबरदस्त भूकंपों की तीव्रता का जल्दी आकलन करने के लिए गुरुत्वाकर्षण पर आधारित एक नई तकनीक विकसित की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह तकनीक वर्तमान में मौजूद तकनीक की तुलना में भूकंप की तीव्रता का जल्द आकलन करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में इस कुदरती घटना की माप के लिए भूकंप की तरंगों का प्रयोग करते हैं। फ्रांस पेरिस डेडोरॉट यूनिवर्सिटी और अमेरिका के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने वर्ष 2011 में जापान के तोहोकु में आए भूकंप का विश्लेषण किया।

    इसमें यह बात सामने आई कि गुरुत्वाकर्षण में बदलाव के जरिये बहुत जल्द जानकारी हासिल की जा सकती है। भूकंप आने पर उसकी तरंगों की माप से भी पहले गुरुत्वाकर्षण में होने वाले तात्कालिक बदलाव को दर्ज किया जा सकता है। साइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने गुरुत्वाकर्षण से जुड़े कमजोर संकेतों का पता लगाया और साथ ही समझा कि वे कहां से आते हैं।

    यह भी पढ़ें : आज उत्तर कोरिया पहुंचेंगे संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक प्रमुख