विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेस डिफेंस पर ट्रंप का बड़ा दांव: बनेगी मिलिट्री स्पेस एकेडमी, तैयार होगी एयरोस्पेस एक्सपर्ट्स की नई पीढ़ी

Published: Sat, 29 Aug 2026 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2026 04:04 PM (IST)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में नासा के मिशन कंट्रोल के दौरे के दौरान एक नई मिलिट्री स्पेस एकेडमी बनाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में नासा के मिशन कंट्रोल के दौरे के दौरान एक नई मिलिट्री स्पेस एकेडमी बनाने का एलान किया। इस दौरान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत की, जिनमें अनिल मेनन भी शामिल थे।

ट्रंप ने कहा, "आप लोगों के साथ होना बहुत सम्मान की बात है और मैं बस जेसिका, अनिल, जैक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग हैं।"

नासा के अंतरिक्ष यात्री जैक हैथवे, अनिल मेनन और जेसिका मीर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 'एक्सपीडिशन 75' का हिस्सा हैं।

राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष यात्रियों के लौटने पर व्हाइट हाउस में उनके स्वागत की भी पेशकश की। ट्रंप ने नई स्पेस एकेडमी बनाने का भी एलान किया। यह एक उच्चस्तरीय स्कूल होगा, जिसमें एडमिशन के कड़े नियम होंगे और एक शानदार कैंपस होगा, जहां आम नागरिकों और मिलिट्री के एयरोस्पेस विशेषज्ञ की अगली पीढ़ी को ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रंप ने कहा, "आप वेस्ट प्वाइंट, एनापोलिस, एयर फोर्स एकेडमी और कोस्ट गार्ड एकेडमी के बारे में सोचते हैं। ये सब बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब हमारे पास एक स्पेस फोर्स एकेडमी भी होगी।"
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)