विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल AI पर अमेरिकी दबदबे की तैयारी, ट्रंप ने 'सुपर इंटेलिजेंस टास्क फोर्स' का किया एलान

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 07:17 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अगली पीढ़ी के एआई पर देश का दबदबा सुनिश्चित करने के लिए "सुपर इंटेलिजेंस फोर्स" नामक कार्यबल बनाने की घोषणा की है।

ट्रंप ने एआई पर टास्क फोर्स का गठन किया (फोटो-रॉयटर्स)

ट्रंप ने एआई पर टास्क फोर्स का गठन किया (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अगली पीढ़ी के एआई पर अपने देश का दबदबा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को "सुपर इंटेलिजेंस फोर्स" नाम से कार्यबल बनाने का एलान किया। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन को इस कार्यबल का प्रमुख नामित किया गया है।

यह कार्यबल सरकारी नीतियों का केंद्रीयकरण करेगा और एआई में राष्ट्रीय कोशिशों का नेतृत्व करेगा।

ट्रंप का कहना है कि उन्होंने सुपर इंटेलिजेंस के रूप में एआई को री-ब्रांड करने का प्रयास किया है।

पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में एआई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी और कहा था कि उन्होंने एक स्वैच्छिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे इस तकनीकी विकास की निगरानी वह खुद कर सकेंगे।

ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कार्यबल सरकार के प्रयासों का समन्वय करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका सुपर इंटेलिजेंस में दुनिया का नेतृत्व करता रहे।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)