विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तो कुछ भी हो सकता था...' पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक संघर्ष का जिक्र

Published: Sun, 17 Aug 2025 12:08 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2025 12:49 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन के बाद भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष का जिक्र किया।(फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष का जिक्र किया।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि दो परमाणु सशक्त देशों के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन के बाद फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों का जान बचाना है। ट्रंप ने कहा,"मैं हार हाल में लोगों की जान बचाना चाहता हूं।

मेरी पहली प्राथमिकता लोगों का जिंदगी है: ट्रंप

भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था, लेकिन मैंने ऐसे होने से रोका। मेरा पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना है। बता दें कि पाकिस्तान ने लगातार ट्रंप को सैन्य संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट दिया है।

इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के पहले छह महीनों में औसतन हर महीने एक शांति समझौता या युद्ध विराम कराया है, उन्होंने नोबेल के लिए ट्रंप की मांग को दोहराया था।

ट्रम्प ने यह दावा किया कि उन्होंने पिछले छह महीनों में छह युद्धों को सुलझाया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल है। हालांकि, भारत ने बार-बार कहा है कि न तो अमेरिका की मध्यस्थता थी और न ही व्यापारिक सौदों का कोई प्रस्ताव था।

यह भी पढ़ें- Putin-Trump Meeting: रूस के राष्‍ट्रपति की ऑरस सीनेट पहली बार दिखी एयरफोर्स वन के साथ, जानें लिमोजीन की खासियत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।