विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टैरिफ की वजह से मुसीबत में पड़ गए ट्रंप! भारत के बाद यूरोपीय देशों ने अमेरिका के लिए रोकी डाकसेवा

Published: Tue, 26 Aug 2025 08:53 PM (IST)

डिजिटल डेस्क। डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी पोस्टल सर्विसेज को अस्थायी रूप से निलंबित करने ...और पढ़ें

25 सदस्य देशों ने अमेरिका को माल की खेप को निलंबित कर दिया है। (फाइल फोटो)
25 सदस्य देशों ने अमेरिका को माल की खेप को निलंबित कर दिया है। (फाइल फोटो)

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डाक विभाग ने शनिवार को 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी पोस्‍टल सर्विसेज (डाक सेवाओं) को अस्थायी तौर पर सस्‍पेंड करने का ऐलान किया है। 

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसके 25 सदस्य देशों ने अमेरिका को माल की खेप को निलंबित कर दिया है।  बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने छोटे पैकेजों को शुल्क से छूट देने वाले सीमा शुल्क कर नियम को रद कर दिया है।

ट्रंप प्रशासन ने इसी साल 30 जुलाई को आदेश जारी किया था, जिसमें 800 डॉलर (70 हजार रुपए) तक के सामान पर मिलने वाली टैरिफ छूट को खत्म कर दिया गया है। यह छूट 29 अगस्त से खत्म हो जाएगी।

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ने कहा कि उसने 25 अगस्त, 2025 को विदेश मंत्री मार्को रुबियो को एक पत्र लिखकर व्यवधान के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। इसमें उन देशों के नाम नहीं बताए गए हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड तथा अन्य देशों ने पहले ही सार्वजनिक रूप से निलंबन की घोषणा कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।