Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान समझौते पर ट्रंप की निर्णायक बैठक, तेहरान ने फिर दिखाई सख्ती

    Updated: Sat, 30 May 2026 06:55 AM (IST)

    पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बीते दो दिनों में बढ़ी तनातनी कम होती दिख रही है। दोनों देशों के बीच तैयार किए गए प्रारंभिक समझौता मसौदे पर सह ...और पढ़ें

    ईरान समझौते पर ट्रंप की निर्णायक बैठक, तेहरान ने फिर दिखाई सख्ती (फोटो- रॉयटर)

    ईरान समझौते पर ट्रंप की निर्णायक बैठक, तेहरान ने फिर दिखाई सख्ती (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. अमेरिका-ईरान के बीच प्रारंभिक मसौदे पर सहमति के संकेत

    2. होर्मुज स्ट्रेट खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने पर जोर

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बीते दो दिनों में बढ़ी तनातनी कम होती दिख रही है। दोनों देशों के बीच तैयार किए गए प्रारंभिक समझौता मसौदे पर सहमति बनने के संकेत मिले हैं और अब अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी पर टिका है।

    ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक कर मसौदे पर अंतिम निर्णय लेंगे। हालांकि, ईरान ने अपनी तरफ से ढील न देने के संकेत दिए हैं। ईरान ने परमाणु मुद्दे पर किसी तरह के समझौते से इनकार किया है।

    अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के अनुसार, प्रस्तावित 60 दिन के प्रारंभिक समझौते में तत्काल युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक वार्ता शुरू करना शामिल है।

    तीसरे चरण में 30 से 60 दिनों के भीतर संवर्धित यूरेनियम और अन्य परमाणु गतिविधियों के भविष्य पर बातचीत का खाका तैयार किया जा सकता है। कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस मसौदे पर कई दौर की बातचीत हुई है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान को यह स्वीकार करना होगा कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी बाधा और टोल के दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही के लिए तुरंत खोला जाना चाहिए। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने क्षेत्र में कई समुद्री बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया है और अब नौसैनिक नाकाबंदी हटाई जा रही है।

    खबरें और भी

    ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और ईरान के साथ मिलकर संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करने की प्रक्रिया पर काम करेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली सूचना तक ईरान के साथ किसी तरह का वित्तीय लेन-देन नहीं होगा।

    एपी के अनुसार, ईरानी संसद प्रमुख और वार्ताकार एमए गलीबाफ ने कहा कि ईरान अपनी मिसाइल ताकत के कारण दबाव झेलने में सक्षम रहा है और उसे अमेरिका की गारंटी पर भरोसा नहीं है।

    उन्होंने कहा कि तेहरान केवल “कार्रवाई के आधार पर” फैसले करेगा और जब तक दूसरी ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाते, ईरान भी कोई नया कदम नहीं उठाएगा। इस बीच, समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खुलने की संभावना के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है।