सेहत से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के ट्रंप, रिपोर्टर से बोले- 'तुम्हारी हालत बहुत खराब लग रही है'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पत्रकार द्वारा अपनी सेहत और रद हुए चुनाव प्रचारों के बारे में पूछे गए सवाल ...और पढ़ें
-1793338651811_m.webp)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
पत्रकार ने ट्रंप की सेहत और रद चुनाव प्रचार पर सवाल पूछा।
ट्रंप ने पत्रकार को 'बीमार' और 'शेप में नहीं' बताया।
कैनसस और आयोवा में ट्रंप के कार्यक्रम रद किए गए।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति उस वक्त गुस्से में आ गए जब उनसे एक रिपोर्टर ने उनकी सेहत से जुड़ा सवाल पूछा। सेहत से जुड़े सवाल पर झुंझलाए राष्ट्रपति ने उस संवाददाता का ही मजाक बना दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पत्रकार ने पूछा कि दो अमेरिकी राज्यों में चुनाव प्रचार रद क्यों हुए हैं क्या इसके पीछे की वजह उनका स्वास्थ्य है तो वो गुस्सा गए। उन्होंने रिपोर्टर से ही कहा कि वो सही शेप में नहीं है। उन्होंने कहा कि उसे अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
पत्रकार को ही बता दिया बीमार
गुस्साए ट्रंप ने पत्रकार से ही कहा "तुम ऐसे सवाल पूछ रहे हो, तुम बीमार हो। तुम सच में बीमार हो।" बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले कई हफ्तों से मिडटर्म चुनाव प्रचार के सिलसिले में कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। ये चुनाव तय करेंगे कि उनके कार्यकाल के बचे हुए दो सालों में उनकी सरकार किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
राष्ट्रपति ने कहा तुम शेप में नहीं हो
जब पत्रकार ने साफ किया कि वो बस राष्ट्रपति की सेहत के बारे में पूछ रहे थे, तो ट्रंप और भी ज्यादा गुस्सा हो गए। उन्होंने पत्रकार के शारीरिक रूप-रंग पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने पत्रकार की नकल उतारी और कहा कि वो "बिल्कुल भी शेप में नहीं" हैं।
ट्रंप ने खुद को बताया फिट
ट्रंप ने अपनी अच्छी सेहत का दावा करते हुए कहा कि इस आदमी को देखो। इसका शरीर बिल्कुल भी ठीक नहीं है। तुम दो हफ्तों से मेरे पीछे पड़े हो। मैं एकदम फिट महसूस कर रहा हूं। उन्होंने वहां नहीं जाने के बारे में बताया कि वो कैनसस इसलिए नहीं जा रहे क्योंकि उनका वहां जाने का "मन नहीं है।
दो जगहें चुनाव प्रचार के कार्यक्रम हुए रद
आखिरी में ट्रंप ने पत्रकार से कहा तुम अपने अपने शरीर को ठीक करो। तुम बहुत बुरे लग रहे हो। बता दें कि कैनसस और आयोवा में ट्रंप के होने वाले चुनाव प्रचार कार्यक्रमों को रद कर दिया गया है। उनके चुनाव प्रचार के लिए फंड जुटाने वाले समूह, 'MAGA Inc.' ने बताया कि चुनाव के दिन से पहले, वे कम से कम 19 राज्यों (जिनमें कैनसस और आयोवा भी शामिल हैं) में राष्ट्रपति की टेली-रैलियों (फोन या ऑनलाइन माध्यम से होने वाली रैलियां) का आयोजन करेंगे।
शारीरिक बनावट पर ट्रंप ने कई बार की हैं टिप्पणियां
यह कोई इकलौता मामला नहीं है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी के शरीर या उसकी दिखावट पर टिप्पणी की हो। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म) से पहले अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान, उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवारों और उनके रूप-रंग की तारीफ की। वहीं, मिशिगन में एक रैली के दौरान उन्होंने पॉप स्टार निकी मिनाज पर भी टिप्पणी की थी जो काफी सुर्खियों में रही थीं।
