विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की लोकप्रियता में ऐतिहासिक गिरावट, अप्रूवल रेटिंग टूटकर 32 प्रतिशत रिकॉर्ड निचले स्तर पर; महंगाई और ईरान युद्ध से अपनी ही पार्टी में घिरे

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:30 AM (IST)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 32 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो उनके राजनीतिक करियर की सबसे कम है।

ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 32 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 32 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

HighLights

  1. ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 32% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची।

  2. ईरान युद्ध और महंगाई से निपटने पर रिपब्लिकन भी नाखुश।

  3. 2025 में व्हाइट हाउस वापसी के बाद से सबसे कम रेटिंग।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 32 प्रतिशत हो गई है, जो उनके राजनीतिक करियर में सबसे कम है। रायटर/इप्सोस के नए सर्वेक्षण के मुताबिक, ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि ईरान के साथ अलोकप्रिय युद्ध के बीच महंगाई से निपटने के उनके तरीके से उनके साथी रिपब्लिकन भी नाखुश हैं।

रविवार को खत्म हुए चार दिन के इस सर्वेक्षण में पता चला कि 73 प्रतिशत रिपब्लिकन ट्रंप के काम से खुश हैं, जबकि एक हफ्ते पहले हुए सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 82 प्रतिशत था। उस हफ्ते उनकी कुल अप्रूवल रेटिंग 35 प्रतिशत थी।

ट्रंप ने महंगाई पर काबू पाने और विदेश में युद्ध खत्म करने के वादों के साथ जनवरी, 2025 में व्हाइट हाउस में वापसी की थी। शपथ लेने के कुछ घंटों बाद हुए रायटर/इप्सोस सर्वेक्षण में उनकी अप्रूवल रेटिंग 47 प्रतिशत थी।

नए सर्वेक्षण में सिर्फ 17 प्रतिशत लोगों ने महंगाई से निपटने के उनके तरीके को सही माना। यही वह मुख्य मुद्दा है जिसे अमेरिकी लोग तीन नवंबर के मध्यावधि चुनावों में मतदान का आधार मानते हैं।

इन चुनावों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस में अपनी मामूली बढ़त बचाने की कोशिश कर रही है।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)