Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घायल सैनिकों का जाना हाल, संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घायल यूक्रेनी ...और पढ़ें

    US: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घायल सैनिकों का जाना हाल, संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित (फोटो रायटर)
    US: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घायल सैनिकों का जाना हाल, संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. अमेरिका दौरे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की।
    2. यूक्रेन के घायल सैनिकों से मिले वोलोदिमीर जेलेंस्की।

    न्यूयॉर्क, रायटर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घायल यूक्रेनी सैनिकों से मुलाकात की।

    जेलेंस्की ने घायल सैनिकों का हाल जाना

    बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि, अपने संबोधन से पहले उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल दौरा किया। जेलेंस्की ने घायल सैनिकों का हाल जाना। साथ ही उनके साथ फोटो भी खिचवाईं।

    यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरियाई एक्टर Byun Hee-bong ने 81 साल की उम्र ली अंतिम सांस, कैंसर से थे पीड़ित

    संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की

    राष्ट्रपति जेलेंस्की मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जेलेंस्की सोमवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इसके बाद वह स्टेटन आइलैंड यूनिवर्सिटी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों का हाल जाना। बता दें कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के बाद वह वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। जहां जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात होगी।

    रूस-यूक्रेन युद्ध का नहीं निकल पाया समाधान

    उल्लेखनीय है कि फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ा था। इस युद्ध को चलते हुए एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध का अबतक समाधान नहीं हो पाया है।

    यह भी पढ़ें- भारत में भाव न मिलने से बौखलाए कनाडाई PM, भारतीय राजनयिक बर्खास्त; हरदीप निज्जर हत्याकांड में लगाया ये आरोप

    खबरें और भी