Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यूक्रेन में नरसंहार के लिए रूस जिम्मेदार, बच्चों को सीखा रहे नफरत का पाठ', UNGA में बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 05:03 AM (GMT+05:30)

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर हैं। उन्होंने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान रूस पर निशाना साधा। यूक्रेन के राष्ट् ...और पढ़ें

    'यूक्रेन में नरसंहार के लिए रूस जिम्मेदार, बच्चों को सीखा रहे नफरत का पाठ', UNGA में बोले जेलेंस्की (फोटो एपी)
    'यूक्रेन में नरसंहार के लिए रूस जिम्मेदार, बच्चों को सीखा रहे नफरत का पाठ', UNGA में बोले जेलेंस्की (फोटो एपी)

    HighLights

    1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में बोले जेलेंस्की।
    2. जेलेंस्की ने रूस पर यूक्रेन में नरसंहार करने का लगाया आरोप।

    न्यूयॉर्क, एएनआई। UNGA 78th Session: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर हैं। उन्होंने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान रूस पर निशाना साधा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों को परमाणु हथियार रखने का कोई अधिकार नहीं है।

    ग्रुप के प्रमुख की मौत में पुतिन का हाथ- जेलेंस्की

    संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब युद्ध को तेज करने के लिए दूसरी चीजों को हथियार बना रहा है। उन्होंने कहा कि रूस इसका इस्तेमाल यूक्रेन समेत अन्य यूएनजीए के सदस्यों के खिलाफ कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने वैगनर ग्रुप के प्रमुख की मौत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ बताया।

    यह भी पढ़ें- India-Canada Row: हरदीप सिंह निज्जर मामले में भारत और कनाडा के बीच बढ़ा तनाव, राष्ट्रपति बाइडन ने जताई चिंता

    रूस पर यूक्रेन में नरसंहार करने का लगाया आरोप

    राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूएनजीए सत्र के दौरान रूस पर यूक्रेन में नरसंहार करने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा कि बुराई पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि रूस में यूक्रेन के बच्चों में नफरत का बीज बोया जा रहा है।

    बच्चों के दिलों में भरी जा रही नफरत- जेलेंस्की

    जेलेंस्की ने कहा कि हम यूक्रेन के बच्चों को घर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। रूस में उन बच्चों को यूक्रेन से नफरत करने की सीख दी जा रही है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह यूक्रेन में रह रहे अपने परिवार से संबंध खत्म कर दें। यह स्पष्ट रूप से एक नरसंहार है।

    अपने संबोधन के दौरान जेलेंक्सी ने कहा कि एकता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है ऐसा हमला दोबारा न हो। बता दें कि बीते साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर आक्रामण किया था।

    यह भी पढ़ें- Hardeep Singh Nijjar की हत्या के अलावा इन मुद्दों पर भी बिगड़े भारत और कनाडा के रिश्ते, पढ़ें पूरी टाइमलाइन

    खबरें और भी