Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रूस को वीटो शक्ति से रखा जाए वंचित', UNSC में जेलेंस्की बोले- संयुक्त राष्ट्र चार्टर को कायम रखना जरूरी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 03:02 AM (IST)

    Russia Ukraine War News रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यू ...और पढ़ें

    'रूस को वीटो शक्ति से रखा जाए वंचित', UNSC में जेलेंस्की बोले (फोटो एएनआई)
    'रूस को वीटो शक्ति से रखा जाए वंचित', UNSC में जेलेंस्की बोले (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस पर लगाया संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन का आरोप।
    2. युद्ध के मुद्दे पर गतिरोध में फंस गया है संयुक्त राष्ट्र- जेलेंस्की

    न्यूयॉर्क, एएनआई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने को लेकर रूस की आलोचना की। साथ ही उन्होंने रूस से वीटो शक्ति को छीनने की मांग की।

    युद्ध के मुद्दे पर गतिरोध में फंस गया है संयुक्त राष्ट्र- जेलेंस्की

    जेलेंस्की ने कहा कि हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र युद्ध के मुद्दे पर गतिरोध में फंस गया है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन के पास युद्ध के समाधान के लिए कोई रास्ता होता तो आज वह संयुक्त राष्ट्र में नहीं होते। मानव जाति को अब संयुक्त राष्ट्र से ज्यादा उम्मीदें नहीं बची हैं।

    यह भी पढ़ें- Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान और आर्मेनिया की जंग में गई 200 लोगों की जान, 10 नागरिक और पांच बच्चे भी शामिल

    रूस को वीटो शक्ति से रखा जाए वंचित- जेलेंस्की

    इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त सुरक्षा परिषद में रूस पर निशाना साधा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि मॉस्को को संयुक्त राष्ट्र में वीटो शक्ति से वंचित रखा जाए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन किया है।

    दुनियाभर के देशों का जताया आभार

    जेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए दुनियाभर के देशों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले को गलत ठहराया और उन्होंने यूक्रेन का समर्थन भी किया। जेलेंस्की ने आगे कहा कि कई देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध भी लगाए।

    खबरें और भी

    'संयुक्त राष्ट्र चार्टर को कायम रखना जरूरी'

    उन्होंने कहा कि वीटो शक्ति के इस्तेमाल में सुधार की आवश्यकता है। उन देशों को वीटो शक्ति से वंचित किया जाए। जो नफरत और युद्ध से ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सैनिक अपने खून की कीमत चुकाकर देश की रक्षा करने में जुटे हैं। इसलिए इस युद्ध को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर को कायम रखना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- भारत पर ट्रूडो के आरोप शर्मनाक, खालिस्तानी आंदोलन चलाने वालों की कठपुतली बने कनाडाई पीएम: अमेरिकी विशेषज्ञ