Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ukraine Russia War: यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना रूस की बड़ी गलती होगी, बाइडन की चेतावनी

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 08:28 AM (IST)

    Ukraine Russia War अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो यह उसकी सबसे ...और पढ़ें

    Ukraine Russia War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)
    Ukraine Russia War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)

    वाशिंगटन, पीटीआइ। Ukraine Russia War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यह एक 'अविश्वसनीय रूप से गंभीर गलती' होगी।

    रूस ने दिया नोटिस

    बाइडन प्रशासन ने पहले कहा था कि रूस ने नोटिस दिया था कि वह अपनी परमाणु क्षमताओं का नियमित अभ्यास करना चाहता है, जबकि यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा आपरेटर ने दावा किया कि उसका पड़ोसी यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Europe's largest nuclear power plant) में कुछ गुप्त काम कर रहा है।

    'परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना रूस की होगी बड़ी गलती'

    बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर रूस सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है तो वह अविश्वसनीय रूप से गंभीर गलती कर रहा होगा।' वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या रूस 'डर्टी बम' या परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: एक भीषण धमाके ने पहुंचाई रूस को तगड़ी चोट, कई मील दूर तक सुनी गई आवाज, यूक्रेन बोला- यह तो बस शुरुआत है...

    'परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के होंगे गंभीर परिणाम'

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कारीन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति अपनी बात को लेकर स्पष्ट हैं। उन्होंने आज फिर कहा कि रूस के लिए यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना एक बड़ी गलती होगी, जिसके गंभीर परिणाम होंगे। जहां तक ​डर्टी बम के संभावित इस्तेमाल की बात है, तो रूस झूठे आरोप लगा रहा है।

    'बातचीत पर निर्णय लेंगे जेलेंस्की'

    हालांकि, जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका ने रूस को उस तर्ज पर कोई तैयारी करते नहीं देखा है, लेकिन वह 'बहुत, बहुत बारीकी से' स्थिति की निगरानी कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता पर एक सवाल के जवाब में, जीन-पियरे ने कहा कि बातचीत करना यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर निर्भर था। वह (जेलेंस्की) अपने देश के लिए यह निर्णय लेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: सुनक ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से की वार्ता, रूस ने कहा- ब्रिटेन के साथ बेहतर संबंधों की उम्मीद नहीं