Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War Update: रूस हमले के बाद एक करोड़ 40 लाख लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 09:13 AM (IST)

    Russia Ukraine War Update यूएन शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रैण्डी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सर्दियों का मौसम जल्द ही हमारे सामने होगा और ...और पढ़ें

    रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद अपना घर छोड़ने पर मजबूर यूक्रेन के लोग (फाइल फोटो)
    रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद अपना घर छोड़ने पर मजबूर यूक्रेन के लोग (फाइल फोटो)

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला के बाद से अब तक यूक्रेन में एक करोड़ 40 लाख लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। इनमें से 63 लाख से अधिक लोग देश की सीमाओं के भीतर ही विस्थापित हुए हैं। यूएन शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रैण्डी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सर्दियों का मौसम जल्द ही हमारे सामने होगा और यह कठिनाई भरा समय साबित हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सर्दियां कड़ाके की पड़ती है, जो शरणार्थियों के लिए बहुत कठिनाई भरी हो सकती है। हमें हरसम्भव प्रयास करने होंगे ताकि पहले से ही अपने जीवन में कठिनाई सह रहे लोगों के लिये ठण्ड को चुनौती बनने से रोका जा सके। यूएन शरणार्शी एजेंसी ने आगाह किया कि लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों को फिर से खड़ा करने, अपने परिवार से फिर मिलने और कई महीने से जारी युद्ध के सदमे से उबरने के लिये संघर्ष कर रहे हैं।

    उनके रोजगार व आय का स्रोत खत्म हो गया है, जबकि अति-आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, ईंधन और उन्हें तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त ने कहा कि कठिन चुनौतियों के बावजूद, प्रभावित लोगों में इस संकट से उबरने और अपनी क्षतिग्रस्त इमारतों का फिर से निर्माण करने में लगे हैं।

    यूक्रेन की राजधानी कीव में पानी का बड़ा संकट

    खबर है की बिजली संकट के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में पानी का बड़ा संकट आ गया है। वहां के करीब 80 फीसद इलाके में पीने का पानी नहीं है। यूक्रेन ने दावा किया कि एक दिन पहले रूस ने फिर से कीव पर अंधाधुंध मिसाइलें बरसाईं है। जिनसे वहां के पावर प्लांट और हाइड्रो पावर प्लांट को भारी नुकसान हुआ है।और इसी वजह से आधे से ज़्यादा कीव में पीने का पानी नहीं है।

    खबरें और भी

    कीव में ज्यादा तबाही मचा सकते हैं: पुतिन

    इस बीच पुतिन ने बयान देकर ये ऐलान कर दिया कि वो यहीं नहीं रुकने वाले क्योंकि वो कीव में इससे कहीं ज़्यादा तबाही मचा सकते हैं। यही नहीं रूस ने ये भी बताया कि उसने मिसाइलें बरसाकर यूक्रेन से क्रायमिया में हुए ड्रोन अटैक का बदला लिया है।