विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UN ने भारत के 'वसुधैव कुटुंबकम' दर्शन को अपनाया, स्थायी मिशन के परिसर में पट्टिका को किया गया स्थापित

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Updated: Thu, 12 Oct 2023 10:19 AM (IST)

Vasudhaiva Kutumbakam संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे न ...और पढ़ें

भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज "वसुधैव कुटुंबकम" पट्टिका का किया अनावरण (Photo Credits: India at UN, NY)
भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज "वसुधैव कुटुंबकम" पट्टिका का किया अनावरण (Photo Credits: India at UN, NY)

एजेंसी, न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के परिसर में "वसुधैव कुटुंबकम" पट्टिका का अनावरण किया।

हिंदी में 'वसुधैव कुटुंबकम' और अंग्रेजी में 'द वर्ल्ड इज वन फैमिली' वाक्यांश के साथ गोल्डन रंग की पट्टिका भारत के स्थायी मिशन के परिसर के प्रवेश द्वार के अंदर एक दीवार पर सजी हुई है।

पट्टिका का अनावरण आईसीसीआर के साथ भारत के स्थायी मिशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'वसुधैव कुटुंबकम' पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के एक दिन बाद किया गया।इस समारोह में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया, जो एकजुटता प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण पल था।

भारत की G20 प्रेसीडेंसी ने "वसुधैव कुटुम्बकम" या "एक पृथ्वी - एक परिवार - एक भविष्य" विषय को अपनाया। यह दर्शन वैश्विक चुनौतियों से निपटने में एकता और सहयोग को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सहस्रबुद्धे ने अनावरण के अवसर पर कहा, "एक तरह से 'वसुधैव कुटुंबकम' के पीछे के दर्शन ने आधुनिक भाषा में (जिसे हम ब्रांड इंडिया कह सकते हैं) बनाया है। यह भारत की पहचान है... यह भारत का विश्व दृष्टिकोण है।" इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में कई भारतीय अधिकारियों, राजनयिकों के साथ-साथ महानिदेशक कुमार तुहिन और उप महानिदेशक अभय कुमार सहित आईसीसीआर के अधिकारियों ने भाग लिया।

सहस्रबुद्धे ने आगे कहा कि भारतीय स्थायी मिशन के परिसर में पट्टिका को "उचित तरीके" से प्रदर्शित करना "बहुत ही उपयुक्त" है और उन्होंने यह भी कहा कि सभी शामिल गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पट्टिका का अनावरण करना "सम्मान" की बात है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह पट्टिका अब गर्व से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के मुख्य प्रवेश द्वार की शोभा बढ़ाएगी, जो एकता और वैश्विक सहयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"

यह भी पढ़ें- Israel में जब जान बचाने के लिए दौड़ पड़े ब्रिटेन के विदेश मंत्री, रॉकेट का सायरन बजने के बाद अचानक क्या हुआ? देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- Israel War: 'हमास को धरती से मिटा देंगे, सारे आतंकी हमारे लिए मुर्दा' नेतन्याहू की नई चेतावनी; अब तक क्या हुआ?