विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप प्रशासन में खींचतान: रक्षा मंत्री हेगसेथ से तनाव के बीच पद छोड़ने की तैयारी में आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल

Updated: Mon, 24 Aug 2026 02:03 AM (IST)

अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के साथ महीनों के तनाव के बाद 2026 तक पद छोड़ सकते हैं।

अमेरिकी सैन्य अधिकारी डैन ड्रिस्कॉल पद छोड़ेंगे। (रॉयटर्स)

अमेरिकी सैन्य अधिकारी डैन ड्रिस्कॉल पद छोड़ेंगे। (रॉयटर्स)


HighLights

  1. अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल 2026 तक पद छोड़ सकते हैं।

  2. यह फैसला युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ से तनाव के कारण।

  3. सेना बिना सीनेट-अनुमोदित सेक्रेटरी और चीफ ऑफ स्टाफ के।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत की जानकारी रखने वालों का कहना है कि युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के साथ महीनों के तनाव के बाद अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल 2026 के आखिर तक या उससे पहले अपना पद छोड़ सकते हैं।

वहीं, 'द हिल' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रिस्कॉल 2026 के आखिर तक अपनी भूमिका छोड़ने की योजना बना रहे हैं। बातचीत की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ड्रिस्कॉल ने पहले ही संकेत दिया था कि ट्रंप प्रशासन के तहत आर्मी सेक्रेटरी का कार्यकाल 23 से 24 महीने का होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रिस्काल और पेंटागन के प्रवक्ताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

ड्रिस्कॉल के पद छोड़ने से आर्मी बिना सीनेट-अनुमोदित सेक्रेटरी के रह जाएगी, जबकि इस सेवा में अभी सीनेट-अनुमोदित चीफ आफ स्टाफ भी नहीं है।

पीट हेगसेथ ने अप्रैल में बिना कोई कारण बताए जनरल रैंडी जॉर्ज को आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटा दिया था। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अभी तक किसी स्थायी उत्तराधिकारी को नामिनेट नहीं किया है।

जनरल क्रिस्टोफर लानेव, जो आर्मी वाइस चीफ ऑफ स्टाफ और हेगसेथ के पूर्व वरिष्ठ सैन्य सहयोगी रहे हैं, अभी कार्यवाहक आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, लानेव ने हाल के महीनों में सांसदों से बातचीत की है, लेकिन उनकी कन्फर्मेशन को लेकर दोनों पार्टियों के सीनेटरों की ओर से आपत्तियां जताई जा रही हैं।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)