विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन पर फिर टैरिफ बढ़ाएगा अमेरिका! ड्रैगन की हरकतों पर फिर भड़के ट्रंप, जिनेवा समझौते के उल्लंघन का आरोप

Published: Sat, 31 May 2025 02:00 AM (GMT+05:30)

America vs China अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर जिनेवा समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ...और पढ़ें

चीन के खिलाफ और अधिक सख्ती बरतने की धमकी दी (फोटो: रॉयटर्स)
चीन के खिलाफ और अधिक सख्ती बरतने की धमकी दी (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. जिनेवा समझौते के उल्लंघन का आरोप
  2. ट्रंप ने चीन पर जमकर साधा निशाना
  3. चीन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर्स, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिजों पर टैरिफ और व्यापार प्रतिबंधों को पारस्परिक रूप से वापस लेने के समझौते का उल्लंघन किया है।

उन्होंने बीजिंग के खिलाफ और अधिक सख्ती बरतने की धमकी दी। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मई के मध्य में चीनी अधिकारियों के साथ एक त्वरित सौदा किया था, जिसके तहत दोनों देश 90 दिनों के लिए तीन अंकों वाले टैरिफ से पीछे हट जाएंगे।

चीन के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद

उन्होंने कहा कि चीन को विनाशकारी स्थिति, कारखाने बंद होने और आयात पर 145 प्रतिशत तक के टैरिफ से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए ऐसा किया था। ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि चीन ने जिनेवा समझौते का उल्लंघन कैसे किया और वह बीजिंग के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे।

हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चीन दुर्लभ खनिजों के लिए निर्यात लाइसेंस जारी करने के वादे पर धीमी गति से बढ़ रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने कहा कि चीन धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

जेमीसन ने कहा कि चीन से महत्वपूर्ण खनिजों का प्रवाह जिनेवा समझौते के अनुसार फिर से शुरू नहीं हुआ है। चीन ने टैरिफ वार के कारण इसे बंद कर दिया था। वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास और व्हाइट हाउस की ओर से इसे लेकर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 'समय आ गया है,' रूसी विदेश मंत्री ने Russia-China-India के रिश्तों पर दिया जोर; बोले- मैं फिर से...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।