Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Election 2024: ...तो पुतिन इसलिए चाहते है डोनाल्ड ट्रंप बनें अमेरिका के राष्ट्रपति, चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

    क्रेमलिन में पुतिन के कैंसर से पीड़ित होने की अफवाह है और कुछ का कहना है कि वह मॉस्को के बाहरी इलाके में एक हवेली से गुप्त रूप से काम कर रहे हैं और क ...और पढ़ें

    ट्रंप के समर्थन में आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन
    ट्रंप के समर्थन में आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

    आईएएनएस, न्यूयॉर्क। रिटायर्ड अमेरिकी सेना जनरल बैरी मैककैफ्रे ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चाहते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीतें। ऐसा इसलिए क्योंकि पुतिन का मानना ​​है कि ट्रंप का उत्पीड़न राजनीति से प्रेरित था जो कि अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था की सड़ांध को दर्शाता है।

    गौरतलब है कि, रूसी में भी अगले साल चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध को लम्बा खींचने के लिए सेना के प्रतिरोध के अलावा "खराब स्वास्थ्य" से जूझ रहे विश्वास के संकट का सामना कर रहे हैं। क्रेमलिन में पुतिन के कैंसर से पीड़ित होने की अफवाह है और कुछ का कहना है कि वह मॉस्को के बाहरी इलाके में एक  हवेली से गुप्त रूप से काम कर रहे हैं और कुछ का कहना है कि वह जॉर्जिया में हैं।

    ट्रंप ने पुतिन का किया जिक्र 

    इस महीने की शुरुआत में न्यू हैम्पशायर के डरहम में एक रैली में, पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन का हवाला दिया, जिन्होंने कथित तौर पर उन कई आपराधिक आरोपों की आलोचना की, जिनका ट्रम्प वर्तमान में सामना कर रहे हैं।ट्रम्प ने पुतिन का जिक्र किया। पुतिन ने इस साल सितंबर के अंत में पूर्वी रूस में एक आर्थिक मंच के दौरान यह टिप्पणी की थी। 

    यह भी पढ़ेंः Tom Wilkinson Death: ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का 75 वर्ष की आयु में निधन, ऑस्कर के लिए 2 बार हुए थे नामांकित

    खबरें और भी