Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग, चुनाव के किन छह दिनों पर टिकी होगी दुनिया की निगाहें

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 06:57 PM (IST)

    US Election 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है। हालिया सर्वे में भी डोनाल ...और पढ़ें

    US Election 2024 ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला।
    US Election 2024 ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला।

    HighLights

    1. हालिया सर्वे में ट्रंप और हैरिस में कांटे की टक्कर।
    2. ट्रंप के जीतने पर अमेरिका की नीतियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    जेएनएन, नई दिल्ली। US Election अमेरिका में इस बार का राष्ट्रपति चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है। हालिया सर्वे में भी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की लोकप्रियता 48 फीसद पर बराबरी पर है।  

    चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें

     इस चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें है। इस चुनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रंप के जीतने पर अमेरिका की नीतियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी ट्रंप का माइंडसेट अलग है। 

    इस चुनाव में 6 दिन काफी अहम होने वाले हैं, जिसपर सभी की निगाहें है। आइए जानते हैं, कौन से हैं वो दिन जो इस चुनाव में काफी अहम हैं...

    • 5 नवंबर को चुनाव- इस दिन करीब 26 करोड़ मतदाता राष्ट्रपति, कांग्रेस के 5 सदस्यों और दूसरे पदों के लिए मतदान करेंगे। इसके अगले 3 दिनों में संभावित परिणाम आते हैं। इस पहले के 6.6 करोड़ वोट भी गिने जाएंगे।
    • 25 नवंबर- इस दिन पोस्टल बैलेट का अंतिम दिन होता है। 17 राज्यों में पोस्टल बैलेट से हुई वोटिंग की गिनती इसी दिन होती है। स्विंग स्टेट्स में ये वोट अहम होते हैं, हालांकि अंतिम नतीजों पर इसका ज्यादा असर नहीं होता।
    • 11 दिसंबर- इस दिन 50 राज्यों के गवर्नर राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर अंतिम मुहर लगाते हैं। इसी दिन गवर्नर को इलेक्टोरल कॉलेज वोट जमा करने होते हैं।
    • 17 दिसंबर- इस दिन 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट वाशिंटगन पहुंचते हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 270 वोटों की जरूरत होती है।
    • 6 जनवरी- इस दिन इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती होती है। इसके बाद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट का संयुक्त सत्र बुलाया जाता है। 
    • 20 जनवरी- इस दिन अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। इस दिन अमेरिका के नए राष्ट्रपति शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगे।

    ट्रंप और कमला में कांटे की टक्कर

    ट्रंप और कमला हैरिस में अब कांटे की टक्कर चल रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे के अनुसार, अब दोनों की लोकप्रियता 48 फीसद पर बराबर है। वहीं, कई पोल्स में तो ट्रंप ने बढ़त बना ली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- US Elections: ट्रंप और कमला हैरिस में कांटे की टक्कर, नए सर्वे ने बताया- काफी दिलचस्प होगा इस बार का राष्ट्रपति चुनाव