Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wagner Group: वैगनर ग्रुप को वित्त पोषित करने वाली अफ्रीकी खदानों पर अमेरिका ने की कार्रवाई, लगाया प्रतिबंध

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 04:47 AM (GMT+05:30)

    अमेरिका ने वैगनर ग्रुप को वित्त पोषित करने वाली अफ्रीकी सोने की खदानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने मंगलवार को वैगनर समूह को वित्त पोषित करने वा ...और पढ़ें

    वैगनर ग्रुप को वित्त पोषित करने वाली अफ्रीकी खदानों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध। फाइल फोटो।
    वैगनर ग्रुप को वित्त पोषित करने वाली अफ्रीकी खदानों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध। फाइल फोटो।

    वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका ने वैगनर ग्रुप को वित्त पोषित करने वाली अफ्रीकी सोने की खदानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने मंगलवार को वैगनर समूह को वित्त पोषित करने वाली सोने की खनन गतिविधियों को बाधित करने के उद्देश्य से प्रतिबंध लगाए। समाचार एजेंसी एएफपी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। मालूम हो कि रूस में वैगनर ग्रुप के विद्रोह करने और अपने कदम के वापस पीछे खींचने के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है।

    वैगनर समूह के खिलाफ पहले ही बनाई गई थी योजना

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, वैगनर समूह के खिलाफ इस प्रतिबंध को लागू करने की योजना पहले ही बनाई गई थी। हालांकि, इसको कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। रूस में विद्रोह के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सत्ता संघर्ष में किसी का भी पक्ष लेने से बचने की कोशिश की थी।

    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने क्या कहा?

    अमेरिका के ट्रेजरी विभाग द्वारा जारी प्रतिबंध में कहा गया है कि अफ्रीका के खदानों का संचालन करने वाली मिडास रिसोर्सेज और देश में सोने और हीरे की खरीद करने वाली कंपनी डायमविले के खिलाफ प्रतिबंध लगाया जाता है, क्योंकि इन दोनों कंपनियों को वैगनर प्रमुख द्वारा नियंत्रित किया गया था।