विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में लापता हुई भारतीय युवती, बाइपोलर डिसऑर्डर से है पीड़ित

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 10 Mar 2024 10:45 AM (IST)

25 वर्षीय एक भारतीय युवती न्यूयॉर्क शहर में लापता हो गई है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी ...और पढ़ें

US News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में लापता हुई भारतीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस (फाइल फोटो)
US News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में लापता हुई भारतीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका में लापता हुआ 25 वर्षीय भारतीय युवती।
  2. अंतिम बार घर से निकलती हुई देखी गई थी युवती।
  3. लापता युवती की तलाश में जुटी पुलिस।

पीटीआई, न्यूयॉर्क। अमेरिका में 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित भारतीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय एक भारतीय युवती न्यूयॉर्क शहर में लापता हो गई है और पुलिस उसे खोजने में मदद के लिए लोगों से जानकारी मांग रही है।

1 मार्च दिखाई दी थी युवती

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युवती का नाम फेरिन खोजा है। उसे आखिरी बार 1 मार्च को रात करीब 11 बजे क्वींस स्थित अपने आवास से निकलते देखा गया था।

घर से निकलती हुई देखी गई थी युवती

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह अंतिम बार अपने घर से निकलती हुई दिखाई दी थी। उसे आखिरी बार ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट, ग्रीन स्वेटर और ब्लू जींस में देखा गया था। पुलिस ने बताया कि फेरिन खोजा 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित है।

लापता युवती की तलाश कर रही पुलिस

वहीं, पुलिस विभाग ने कहा कि लापता युवती की तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है। साथ ही उसकी तस्वीरों को जगह-जगह पर चस्पा भी किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास को मामले के बारे में सूचित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: मासूमों की मौत पर भड़का अमेरिका, बाइडन बोले- 'PM नेतन्याहू का नजरिया इजरायल को मदद से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा'

यह भी पढ़ें- 'लोहे की तरह मजबूत हमारी दोस्ती' Xi Jinping ने आसिफ अली जरदारी को दी PAK के राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई, CPEC का भी किया जिक्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।