Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Shooting: मेन लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी मिला मृत, पुलिस कर रही जांच

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 07:08 AM (GMT+05:30)

    मेन लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी शुक्रवार को मृत पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब जांच अधिकारी घटना को लेकर संदिग्ध रॉबर्ट कार्ड ...और पढ़ें

    मेन लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी मिला मृत
    मेन लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी मिला मृत

    रायटर्स, वाशिंगटन। मेन लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी शुक्रवार को मृत पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जांच अधिकारी घटना को लेकर संदिग्ध रॉबर्ट कार्ड की छानबीन कर रहे थे तो उसको एक जगह उसका शव मिला। उसने खुद अपने सिर पर गोली मारी और वहीं ढेर हो गया।

    18 लोगों की हत्या कर दी थी कार्ड ने

    मेन में गोलीबारी की घटना में संदिग्ध रॉबर्ट कार्ड ने 18 लोगों की हत्या कर दी और 13 लोग घायल हो गए थे। बुधवार शाम को हुई गोलीबारी के बाद से पुलिस कार्ड की तलाश कर रही थी।

    इस घातक घटना की जांच 48 घंटे की तलाश समाप्त हो गई। बता दें कि बुधवार की रात को एक बॉलिंग एली और फिर कुछ मिनट बाद बार में गोलीबारी की थी।