विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US Midterm Election Results 2026 Live: ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने जीता मध्यावधि चुनाव; कौन कितनी सीटों पर आगे

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 04:15 PM (IST)

US Midterm Election Results 2026 Live Updates: अमेरिका के 2026 के मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

US Midterms 2026 Live Updates: डोनल्ड ट्रंप के लिए 2026 के मिडटर्म चुनाव केवल सीटें बचाने की लड़ाई नहीं हैं, बल्कि यह उनकी राजनीतिक पकड़ की सबसे बड़ी परीक्षा है। घटती अप्रूवल रेटिंग्स के बीच यह चुनाव तय करेगा कि संसद पर किसका नियंत्रण होगा और ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल की भावी दिशा क्या रहेगी।

इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए मतगणना हो रही है। डेमोक्रेट्स दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। टेक्सस, कंसास, मिशिगन और ओहायो जैसे पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन राज्यों में भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रंप से असंतुष्ट मतदाता भी डेमोक्रेट्स को पूरी तरह समर्थन देने में हिचकिचा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।