Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Hi-Tech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • america
LIVE BLOG

US Midterm Election Results 2026 Live: ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने जीता मध्यावधि चुनाव; कौन कितनी सीटों पर आगे

US Midterm Election Results 2026 Live Updates: अमेरिका के 2026 के मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा हैं। घटती लोकप्रियता, बढ़ती महंगाई और इमिग्रेशन मुद्दों के बीच प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर पदों के लिए मतगणना हो रही है।

By Naveen Kumar Wed, 04 Nov 2026 03:43 PM (IST)
News Article Hero Image

US Midterms 2026 Live Updates: डोनल्ड ट्रंप के लिए 2026 के मिडटर्म चुनाव केवल सीटें बचाने की लड़ाई नहीं हैं, बल्कि यह उनकी राजनीतिक पकड़ की सबसे बड़ी परीक्षा है। घटती अप्रूवल रेटिंग्स के बीच यह चुनाव तय करेगा कि संसद पर किसका नियंत्रण होगा और ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल की भावी दिशा क्या रहेगी।

इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए मतगणना हो रही है। डेमोक्रेट्स दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। टेक्सस, कंसास, मिशिगन और ओहायो जैसे पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन राज्यों में भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रंप से असंतुष्ट मतदाता भी डेमोक्रेट्स को पूरी तरह समर्थन देने में हिचकिचा रहे हैं।

4 Nov 20263:42:27 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: अलास्का और मिसिसिपी सीनेट सीटों के नतीजे आने बाकी

US Midterm Election Results 2026: अमेरिका में अलास्का और मिसिसिपी की दो सीनेट सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा है कि अभी किसी के जीतने की घोषणा नहीं की जा सकती। अलास्का में, रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा सीनेटर डैन सुलिवन और डेमोक्रेटिक पार्टी की मैरी पेल्टोला के बीच कड़ा मुकाबला है, और वोटों की गिनती पूरी होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

4 Nov 20263:14:57 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: हाउस और सीनेट में भी डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्जा

US Midterm Election Results 2026 Live: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 के नतीजों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को करारा झटका लगा है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट बढ़त बनाते हुए पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है।

435 सीटों वाले निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत का आंकड़ा (218) पार करते हुए डेमोक्रेट्स 231 सीटों पर काबिज हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 139 सीटों पर सिमट गई है।

वहीं, 100 सीटों वाले उच्च सदन सीनेट में भी डेमोक्रेट्स ने 54 सीटें जीतकर बहुमत अपने नाम कर लिया है, जबकि रिपब्लिकन को 44 सीटें ही मिल सकी हैं। दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की इस बड़ी जीत से अमेरिकी सत्ता का संतुलन बदल गया है और ट्रंप प्रशासन के आगामी एजेंडे पर सीधा असर पड़ना तय है।

4 Nov 20263:11:01 PM

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट सूसी ली ने नेवादा में ट्रंप समर्थित प्रतिद्वंद्वी को हराया

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट सूसी ली ने बुधवार को नेवादा के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए फिर से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन मार्टी ओ'डोनेल को हराया और अपना पांचवां कार्यकाल हासिल किया।

4 Nov 20262:04:39 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर बोले बराक ओबामा

US Midterm Election Results 2026 Live: पू़र्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक्स पर चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी जनता ने साफ संदेश दिया है कि वे बांटने वाली नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने वाली राजनीति और समस्याओं का ठोस समाधान देने वाले नेता चाहते हैं।

ओबामा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों और चुनाव सुचारू रूप से कराने में मदद करने वाले दोनों पार्टियों के अधिकारियों व वॉलंटियर्स का आभार जताया।

आगे की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि मौजूदा प्रशासन के कार्यकाल में अभी दो साल बाकी हैं, लेकिन अब हमारा काम कमर कसना, जहां संभव हो बदलाव लाना, आगे होने वाले नुकसान को रोकना और भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना है।

4 Nov 20261:30:46 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: 'अमेरिकी वोटरों ने ईरान के साथ युद्ध को नकारा', बोले ईरानी संसद के स्पीकर

US Midterm Election Results 2026 Live: ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालीबाफ ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी जनता ने ईरान के साथ युद्ध को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने अमेरिकी सरकार को अपने देश पर नए हमलों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि उसे जनमत और जनता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए।

4 Nov 20261:24:11 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार और भारतवंशी रो खन्ना ने जीता चुनाव

US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार और भारतवंशी रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस के लिए चुनाव जीत लिया है। वे फिर एक बार इस सीट से चुनाव जीत गए हैं।

4 Nov 20261:16:40 PM

US Midterm Election Results 2026: भारतीय-अमेरिकी एमी बेरा ने कैलिफोर्निया से जीता चुनाव

US Midterm Election Results 2026: भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद एमी बेरा ने कैलिफ़ोर्निया के 3रे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है।

उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब टकर को हराकर संसद में अपने लिए लगातार आठवां कार्यकाल सुनिश्चित किया है। 61 वर्षीय बेरा अमेरिकी कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक रहने वाले भारतवंशी सदस्य हैं और वे स्वास्थ्य सेवा तथा कूटनीति के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

4 Nov 20261:08:31 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: संसद पर ट्रंप का नियंत्रण खत्म, डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत

US Midterm Election Results 2026 Live: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने चौंकाने वाली जीत दर्ज करते हुए संसद के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन पार्टी और डोनल्ड ट्रंप का नियंत्रण खत्म कर दिया है। दोपहर 1 बजे तक, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में 54 सीटें और हाउस में 227 सीटें जीतकर दोनों जगह स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में 42 और हाउस में 134 सीटों पर जीत दर्ज की है।

4 Nov 202612:11:38 PM

US Midterm Election Results 2026: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर, मिशिगन से जीते अब्दुल अल-सईद

US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन की सीनेट सीट के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया है। एजेंसी ने विजेता को लेकर अपने पहले के अनुमान में सुधार करते हुए अल-सईद की जीत का अनुमान जताया है।

4 Nov 202612:08:19 PM

US Midterm Elections Results 2026 Live: बराक ओबामा ने की डेमोक्रेट्स की क्लीन स्वीप की तारीफ

US Midterm Elections Results 2026 Live: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों पर जीत दर्ज कर संसद पर नियंत्रण हासिल करने के बाद, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पार्टी के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है।

4 Nov 202612:03:09 PM

US Midterm Election Results 2026 Live: हाउस और सीनेट में डेमोक्रेट्स ने हासिल किया बहुमत

US Midterm Election Results 2026 Live: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दोपहर 12 बजे तक, डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 53 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि रिपब्लिकन 41 पर जीत चुके हैं। वहीं हाउस में भी डेमोक्रेट्स 218 सीटों के साथ रिपब्लिकन 126 से काफी आगे हैं।

4 Nov 202611:39:53 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: चुनावी नतीजों पर स्पीकर माइक जॉनसन ने जताया निराशा, 2028 में वापसी का लिया संकल्प

US Midterm Election Results 2026 Live: अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स के बहुमत हासिल करने के बीच हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने मध्यावधि चुनाव नतीजों पर निराशा जताई है। हालांकि, उन्होंने संकल्प लिया कि रिपब्लिकन पार्टी 2028 के चुनावों में हाउस पर फिर से अपना कब्जा हासिल करेगी।

4 Nov 202611:13:16 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेट्स के बहुमत वाली संसद के सामने 'वीटो' बना सबसे बड़ा मुद्दा

US Midterm Election Results 2026 Live: मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा हाउस और सीनेट दोनों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद अमेरिकी राजनीति में 'वीटो' शब्द सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसका मतलब है कि संसद से पास होने वाले विधेयकों को रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपने वीटो विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 Nov 202611:00:17 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: सीनेट में डेमोक्रेट्स ने 53 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत

US Midterm Election Results 2026 Live: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सुबह 11 बजे तक, डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 53 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि रिपब्लिकन 40 पर जीत चुके हैं। वहीं हाउस में भी डेमोक्रेट्स 197 सीटों के साथ रिपब्लिकन 114 से काफी आगे हैं।

4 Nov 202610:50:27 AM

US Midterm Election 2026 Live: क्या सोशलिस्ट समर्थित नित्या रमन हटा पाएंगी लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास को?

US Midterm Election 2026 Live: लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास और उनकी ही पार्टी की साथी डेमोक्रेट नित्या रमन के बीच शुरुआती चुनावी नतीजों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। मतदाता इस बात पर फैसला कर रहे हैं कि क्या मुश्किलों का सामना कर रहीं मौजूदा मेयर की जगह डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका समर्थित चुनौती देने वाली नित्या रमन को चुना जाए।

4 Nov 202610:44:57 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: इल्हान उमर ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा दर्ज की जीत

US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेटिक पार्टी की इल्हान उमर मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से फिर से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुन ली गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और कार्यकाल के लिए अपनी यह सीट बरकरार रखी है।

4 Nov 202610:40:23 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: जोश ग्रीन दोबारा बने हवाई के गवर्नर, रिपब्लिकन गैरी कोर्डेरी को हराया

US Midterm Election Results 2026 Live: मौजूदा डेमोक्रेटिक गवर्नर जोश ग्रीन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार गैरी कोर्डेरी को हराकर हवाई के गवर्नर पद पर दोबारा जीत दर्ज की है ग्रीन इससे पहले हवाई के लेफ्टिनेंट गवर्नर और राज्य के विधायक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे एक डॉक्टर भी रहे हैं और उन्होंने हवाई के ग्रामीण इलाकों में लोगों की सेवा की है।

4 Nov 202610:32:40 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: मतदाताओं ने डेमोक्रेट्स को सौंपा सीनेट का कंट्रोल, ट्रंप की ताकत को लगा बड़ा झटका

US Midterm Election Results 2026 Live: मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अमेरिकी सीनेट पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने हाउस में भी रिपब्लिकन के कब्जे वाले आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों पर जीत दर्ज करते हुए सीटें पलट दी हैं।

4 Nov 202610:25:20 AM

'चुनावी नतीजे स्वीकार करने को तैयार', झटके के बाद ट्रंप का बयान

US Midterm Election Results 2026 Live: मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स को मिली बड़ी बढ़त और अहम सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे चुनाव परिणाम स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि वे आने वाले महीनों में डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं और दोनों पक्ष कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे। उनका यह नरम रुख उन बयानों के कुछ ही दिन बाद आया है, जब उन्होंने कहा था कि वे अगले दो साल अपनी वीटो शक्ति के सहारे सरकार चलाएंगे।

4 Nov 202610:21:06 AM

US Midterm Election Results 2026 Live: डेविड क्राउली ने ट्रंप के करीबी को हराकर विस्कॉन्सिन के पहले अश्वेत गवर्नर बनकर रचा इतिहास

US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेटिक पार्टी के डेविड क्राउली ने रिपब्लिकन सांसद टॉम टिफनी को हराकर विस्कॉन्सिन के गवर्नर का चुनाव जीत लिया है। टॉम टिफनी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का करीबी सहयोगी माना जाता है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डेविड क्राउली विस्कॉन्सिन के पहले अश्वेत गवर्नर बन गए हैं।

4 Nov 202610:17:33 AM

US Midterm Election Results 2026: कंसास ने 1932 के बाद पहली बार किसी डेमोक्रेट को अमेरिकी सीनेट में भेजा

US Midterm Election Results 2026: कंसास ने 1932 के बाद पहली बार किसी डेमोक्रेटिक नेता को अमेरिकी सीनेट के लिए चुना है। पादरी एडम हैमिल्टन ने मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर रॉजर मार्शल को चुनाव में हरा दिया है। 83% मतों की गिनती तक हैमिल्टन ने 53% वोट हासिल किए, जबकि मार्शल को 44% वोट मिले।

4 Nov 20269:58:41 AM

US Midterm Election Results 2026: एडम हैमिल्टन ने कंसास सीनेट सीट पर मौजूदा रिपब्लिकन रॉजर मार्शल को हराया

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेटिक पार्टी के एडम हैमिल्टन ने कंसास की अमेरिकी सीनेट सीट के चुनाव में मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर रॉजर मार्शल को हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डेमोक्रेट्स ने कंसास में 1932 के बाद पहली बार सीनेट सीट जीतकर 94 साल का सूखा खत्म किया है।

4 Nov 20269:53:35 AM

US Midterm Elections 2026 Result: जेम्स टैलारिको ने केन पैक्सटन को हराया, वीगन और ट्रांसजेंडर अधिकारों पर हमले हुए नाकाम

US Midterm Elections 2026 Result: टेक्सस के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन को अपने सीनेट चुनाव अभियान के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इस चुनावी दौड़ में लगभग दो-तिहाई मतदाताओं का मानना था कि सीनेट में सेवा देने के लिए उनके पास जरूरी व्यक्तिगत चरित्र का अभाव है।

4 Nov 20269:44:36 AM

US Midterm Elections 2026 Result: टेक्सस के रिपब्लिकन गवर्नर एबट चौथी बार जीतने से चूके

US Midterm Elections 2026 Result: टेक्सस के रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबट को डेमोक्रेटिक पार्टी की राज्य प्रतिनिधि जीना हिनोजोसा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। टेक्सस ने 1994 के बाद से पूरे राज्य के किसी भी बड़े पद पर किसी डेमोक्रेट को नहीं चुना था, जो पूरे देश में इस पार्टी की जीत का सबसे लंबा सूखा था।

4 Nov 20269:40:55 AM

US Midterm Election Result 2026: डेमोक्रेट शेरोड ब्राउन ने ओहायो सीनेट सीट जीती, रिपब्लिकन जॉन हस्टेड को हराया

US Midterm Election Result 2026 Live: ओहायो की अमेरिकी सीनेट सीट के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के शेरोड ब्राउन ने मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड को हरा दिया है।

4 Nov 20269:19:50 AM

US Midterm Election Results 2026: 'अगर मैं होता तो भारी जीत होती', रिपब्लिकन के पिछड़ने पर ट्रंप का बयान

US Midterm Election Results 2026: मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वे खुद चुनावी मैदान में होते, तो भारी बहुमत से जीत हासिल करते।

4 Nov 20269:15:27 AM

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट शारिस डेविड्स ने कंसास से दर्ज की जीत

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेटिक पार्टी की शारिस डेविड्स कंसास के 3रे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुन ली गई हैं।

4 Nov 20269:08:58 AM

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट एमी एक्टन ने विवेक रामास्वामी को हराकर ओहायो के गवर्नर का चुनाव जीता

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हरा दिया है, इसके साथ ही उन्होंने गवर्नर पद पर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा खत्म कर यह सीट डेमोक्रेट्स के नाम कर ली है।

4 Nov 20269:05:07 AM

US Midterm Election 2026: डेमोक्रेट यासमीन अंसारी ने एरिजोना से दर्ज की जीत

US Midterm Election 2026: डेमोक्रेटिक पार्टी की यासमीन अंसारी एरिजोना के 3रे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुन ली गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी संसद में अपने लिए एक और कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है।

4 Nov 20268:37:54 AM

US Midterm Election results 2026: रिपब्लिकन बॉब लाटा ने ओहायो से दर्ज की जीत 

US Midterm Election results 2026: रिपब्लिकन पार्टी के बॉब लाटा ओहायो के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनाव जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी संसद में अपने लिए एक और कार्यकाल सुनिश्चित कर लिया है।   

4 Nov 20268:35:35 AM

US Midterm Election results 2026: डेमोक्रेट रेबेका बेनेट ने न्यू जर्सी में रिपब्लिकन की सीट छीनी

US Midterm Election results 2026: न्यू जर्सी में मंगलवार को डेमोक्रेट रेबेका बेनेट ने रिपब्लिकन सांसद टॉम कीन को हराकर उनकी सीट छीन ली है। अमेरिकी नौसेना की पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट बेनेट ने टॉम कीन को चुनाव में मात दी। कीन को न्यू जर्सी के रिपब्लिकन सांसदों में सबसे कमजोर स्थिति वाला उम्मीदवार माना जा रहा था।

4 Nov 20268:26:18 AM

US Election Results 2026: जेसन स्मिथ ने मिसौरी के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन पार्टी की सीट रखी बरकरार

US Election Results 2026 Live: रिपब्लिकन पार्टी के जेसन स्मिथ मिसौरी के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुन लिए गए हैं। 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में, जहां मतदाता संसद में सत्ता संतुलन तय कर रहे हैं, स्मिथ ने अपनी सीट बरकरार रखी है।

4 Nov 20268:23:07 AM

US Midterms Election 2026: वर्जीनिया ने गर्भपात के अधिकारों से जुड़े संशोधन का किया समर्थन, मिसौरी में वापस लेने पर विचार

US Midterms Election 2026: वर्जीनिया में गर्भपात के अधिकारों से जुड़े एक संशोधन को मंजूरी दी गई, जबकि मिसौरी के मतदाताओं ने इस बात पर विचार किया कि क्या गर्भपात से जुड़े मौजूदा सुरक्षा उपायों को खत्म कर दिया जाए। 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के साथ-साथ, अमेरिकी नागरिकों ने 145 बैलेट मेजर्स पर भी अपना फैसला लिया।

4 Nov 20268:11:52 AM

US Midterm Election 2026 Live: न्यूयॉर्क, कोलोराडो और कनेक्टिकट में डेमोक्रेट्स ने अहम गवर्नर चुनाव जीते

US Midterm Election 2026 Live: मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने के साथ ही, डेमोक्रेट्स ने अमेरिका के कई राज्यों में गवर्नर पद के चुनाव जीत लिए हैं। न्यूयॉर्क में कैथी होचुल ने गवर्नर का पद बरकरार रखा है, कोलोराडो में फिल वाइजर जीते हैं, और कनेक्टिकट में मौजूदा गवर्नर नेड लैमोंट ने एक और टर्म हासिल किया है।

4 Nov 20268:06:13 AM

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनकर रचा इतिहास

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर के रूप में चुनी जाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मंगलवार को रिपब्लिकन व्यवसायी रिक जैक्सन को हराया।

4 Nov 20268:01:45 AM

US Midterm Election Results 2026: वेस्ट वर्जीनिया के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन कैरोल मिलर ने हासिल की जीत

US Midterm Election Results 2026: रिपब्लिकन कैरोल मिलर ने वेस्ट वर्जीनिया के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए फिर से जीत हासिल की है। कैरोल मिलर ने अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही है।

4 Nov 20267:52:38 AM

US Midterm Election 2026: केंटकी में रिपब्लिकन एंडी बार ने सीनेट सीट जीती

US Midterm Election 2026: रिपब्लिकन एंडी बार ने केंटकी में US सीनेट चुनाव जीत लिया है। उच्च सदन में अपनी जगह पक्की कर ली है। 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर नियंत्रण पाने के लिए आमने-सामने हैं।

4 Nov 20267:48:55 AM

US Midterm Elections 2026: 25 राज्यों में मतदान संपन्न, सीनेट की अहम सीटों पर नजर

US Midterm Elections 2026: डोनल्ड ट्रंप के लिए मतदान केवल इस बात तक सीमित नहीं है कि रिपब्लिकन पार्टी कितनी सीटें अपने पास बनाए रखती है। अमेरिका के 25 राज्यों और कोलंबिया जिले में मतदान समाप्त हो गए हैं और प्रमुख सीनेट, हाउस और गवर्नर मुकाबलों पर केंद्रित हो गया है।

4 Nov 20267:45:07 AM

US midterm elections 2026: टेक्सस सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट जेम्स टालारिको ने बनाई शुरुआती बढ़त

US Midterm Elections 2026: टेक्सस सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट जेम्स टालारिको ने बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने टैरेंट काउंटी में 21 प्रतिशत अंकों के अंतर से शुरुआती वोट जीते हैं। इसके साथ ही, 2026 के मध्यावधि चुनाव में अमेरिका भर के कई सीनेट मुकाबलों में डेमोक्रेट्स ने बढ़त बनाई है।

4 Nov 20267:20:26 AM

US midterm elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम, अरुणा मिलर जीते; पिया डांडिया फ्लोरिडा में मारी बाजी

US midterm elections 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के शुरुआती नतीजे सामने आने के बाद भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर फिर से चुनाव जीत गए हैं, जबकि पिया डांडिया फ्लोरिडा में करीबी मुकाबले में बाजी मारी है। वहीं, रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद की दौड़ में पिछड़ गए।

4 Nov 20267:03:02 AM

US Midterm Election Results 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान 20 और राज्यों में खत्म

US Midterm Election Results 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में 20 और राज्यों तथा वाशिंगटन डीसी में मतदान समाप्त हो गया है। इनमें न्यू जर्सी, टेक्सास, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की अहम सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

4 Nov 20266:59:52 AM

US Midterm Election Results 2026: जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ दोबारा जीते, रिपब्लिकन पार्टी को झटका

US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जॉन ओसॉफ ने जॉर्जिया में दोबारा जीत हासिल कर ली है। उन्होंने रिपब्लिकन सांसद माइक कॉलिन्स को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। 

4 Nov 20267:03:55 AM

US Midterm 2026 Live Updates: फ्लोरिडा के 19वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन जिम श्वार्टजेल ने अमेरिकी हाउस का चुनाव जीता

US Midterm 2026 Live Updates: रिपब्लिकन जिम श्वार्टज़ेल ने फ्लोरिडा के 19वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। 2026 के मिडटर्म चुनावों में अपनी जीत के बाद, वे कांग्रेस में इस डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us