Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उनसे जल्द मिलूंगा और...' रूस-यूक्रेन युद्ध होगा समाप्त! राष्ट्रपति पुतिन को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 17 Feb 2025 02:25 PM (IST)

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो जल्द ही पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो जल्द ही पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. मुझे लगता है राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही युद्ध समाप्त करना चाहते हैं: ट्रंप
    2. रूस नाटो के खिलाफ "युद्ध छेड़ने" की तैयारी कर रहा है: जेलेंस्की

    एएफपी, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। रविवार को ट्रंप ने कहा कि वो जल्द ही पुतिन से मुलाकात करेंगे।

    रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना चाहते हैं पुतिन: ट्रंप

    उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को रोकना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि मीटिंग अब तक कोई समय निर्धारित तो नहीं है, लेकिन वो जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। ट्रंप ने ये भी कहा है कि युद्ध समाप्त करने को लेकर सरकार की एक टीम रूस से लगातार बातचीत कर रही है।

    ट्रंप ने पुतिन को लेकर कहा,"मुझे लगता है राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि पुतिन यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा है तो यह एक बड़ी समस्या को जन्म देने वाला है। हालांकि, मुझे लगता है पुतिन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं।"

    पुतिन ने ट्रंप को दिया मॉस्को आने का न्योता 

    बता दें कि हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत की। इसमें युद्ध समाप्त करने के लिए तुरंत वार्ता शुरू करने पर चर्चा की गई।

    रूस की ओर से कहा गया गया कि पुतिन और ट्रंप के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेता मिलने के लिए सहमत हो गए हैं और पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का निमंत्रण दिया है।

    खबरें और भी

    नाटो के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है रूस: पुतिन

    इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनका मानना ​​है कि रूस कमजोर नाटो के खिलाफ "युद्ध छेड़ने" की तैयारी कर रहा है।

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही में सऊदी अरब की राजधानी में रूसी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। बता दें कि ट्रंप ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वो युद्ध समाप्त करना चाहते हैं।

    बताते चलें की फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था। इस युद्ध में अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है। अनगिनत जिंदगियां तबाह हो चुकी है। भारत ने हमेशा बातचीत कर युद्ध समाप्त करने की वकालत की है। 

    यह भी पढ़ें: हत्या या आत्महत्या? Suchir Balaji की मौत का सच आया सामने; ChatGPT मेकर पर उठाए थे सवाल