यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: राष्ट्रपति बाइडन ने की हमास हमले की निंदा, बोले- सभी गतिविधि पर रख रहे नजर
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर इजरायल के समर्थन में हमास हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि हम हमास की गतिविधि पर करीबी से ...और पढ़ें

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर इजरायल के समर्थन में हमास हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि हम हमास की गतिविधि पर करीबी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बीच काफी गहरे संबंध हैं।
इजरायल और अमेरिका के संबंध काफी गहरेः बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल में हुए हमले हम महसूस कर सकते हैं, क्योंकि दोनों देशों के संबंध बहुत गहरे हैं। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकियों के लिए व्यक्तिगत है।
जो बाइडन ने इजरायली पीएम से की बात
समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस मामले पर इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की। बाइडन ने एक्स पर पोस्ट किया, आज मैंने इजरायली पीएम से बात की। मैंने उन्हें अपना समर्थन दिया और इजरायल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

अमेरिका ने दिखाया अटूट समर्थन
बता दें कि इजरायल पर हुए हमास के हमले के बाद अमेरिका उन देशों में से था, जिसने इस हमले की निंदा की थी। राष्ट्रपति बाइडन ने इजरायल को भरोसा दिलाया कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि इजरायल को जो कुछ चाहिए वह उसके पास मौजूद है।
हमास की गतिविधि पर नजर रख रहा अमेरिका
इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि वह हमास के हमले को लेकर घरेलू खतरे पर भी बीरीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हर खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।