Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति जो बाइडन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 03:57 AM (IST)

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल-हमास और यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी र ...और पढ़ें

    इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति जो बाइडन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी (फोटो एएफपी)
    इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति जो बाइडन आज अमेरिका को करेंगे संबोधित, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. अमेरिका को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन।
    2. इजरायल-हमास और यूक्रेन युद्ध पर करेंगे संबोधित।

    वॉशिंगटन, रायटर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल-हमास और यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को ओवल ऑफिस से इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन पर देश को संबोधित करेंगे।

    राष्ट्र को संबोधित करेंगे जो बाइडन

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन इजरायल के खिलाफ हमास के आतंकवादी हमलों और यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध के खिलाफ हमारे जवाब पर चर्चा करने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

    इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। इस दौरान गाजा अस्पताल पर हुए हमले पर भी दुख जताया था।

    इजरायल-हमास युद्ध से प्रभावित हुए लाखों लोग

    बता दें कि इजरायल-हमास के बीच युद्ध को 10 दिन से अधिक का समय हो गया है। इसी माह की शुरुआत में 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर रॉकेट दागे थे। इसके बाद इजरायल ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया। उल्लेखनीय है कि इजरायल-हमास युद्ध में अबतक चार हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। जबकि लाखों लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: अमेरिका व सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, बाइडेन ने गाजा को दिए 100 मिलियन डॉलर

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: मिस्र से गाजा में पहुंचने वाली मदद को नहीं रोकेगा इजरायल, नेतन्याहू सरकार ने किया एलान

    खबरें और भी