Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Presidential Elections: 6 दिन...42 चुनावी अभियानों में हिस्सा, विवेक रामास्वामी ने बताया अपनी एनर्जी का राज

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 10:07 AM (IST)

    US Presidential Elections अमेरिका में राष्ट्रपति पद के भारतवंशी दावेदार विवेक रामास्वामी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। विवेक रामास्वामी ने 6 दिनों के ...और पढ़ें

    US Presidential Elections: 6 दिन...42 चुनावी अभियानों में हिस्सा, विवेक रामास्वामी ने बताया अपनी एनर्जी का राज (फाइल फोटो)
    US Presidential Elections: 6 दिन...42 चुनावी अभियानों में हिस्सा, विवेक रामास्वामी ने बताया अपनी एनर्जी का राज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति चुनाव के लिए विवेक रामास्वामी ने झोंकी पूरी ताकत।
    2. एक सप्ताह के भीतर 40 से अधिक चुनाव अभियानों में लिया हिस्सा।

    एएनआई, वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के भारतवंशी दावेदार विवेक रामास्वामी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। विवेक रामास्वामी ने 6 दिनों के भीतर 40 से अधिक चुनावी अभियानों में हिस्सा लिया है। जो राष्ट्रपति पद के किसी भी अन्य उम्मीदवार से अधिक है।

    6 दिन में 42 अभियानों में लिया हिस्सा

    समाचार एजेंसी एएनआई ने यूएसए टुडे की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने एक सप्ताह के दौरान 42 चुनावी अभियानों में हिस्सा लिया है।

    38 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे विवेक रामास्वामी

    विवेक रामास्वामी ने अपनी कार्यशैली के बारे में बताया कि वह आयोवा में लोगों की ऊर्जा से प्रेरित रहते हैं। रामास्वामी ने कहा कि उनका शेड्यूल अगले सप्ताह तक काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन वह अपने इस अभियान को जारी रखेंगे और 38 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

    लोगों के प्रति उत्तरदायी हैं हम- रामास्वामी

    उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि निर्वाचित होने का यह सही तरीका होगा, जिन लोगों का हम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, हम उनके प्रति उत्तरदायी होने के लिए उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रामास्वामी ने कहा कि यह सब उन्होंने अपने माता-पिता से सीखा है।

    यह भी पढ़ें- America: अमेरिका में राम मंदिर की मची है धूम, भारतवंशियों ने वाशिंगटन डीसी में निकाली रैली; लहराए भगवा झंडे

    क्या बोले विवेक रामास्वामी?

    राष्ट्रपति पद के दावेदार विवेक रामास्वामी ने कहा कि आप किस्मत कैसे लिखते हैं। यह हमेशा एक सूत्र रहा है जिसने मेरे जीवन में मेरे लिए काम किया है, चाहे वह मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में हो, चाहे वह छात्र हो या फिर मेरे करियर में हो और अब इस यात्रा पर। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहां जमीन पर मौजूद रहने का कोई विकल्प नहीं है।

    यह भी पढ़ें- US Election 2024: राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप ने जो बाइडन को पछाड़ा, कई जगह बनाई बढ़त; 10 महीनों में बदलेगा बहुत कुछ

    खबरें और भी