विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिसका डर था वही हुआ... अमेजन समेत कई कंपनियों ने होल्ड कर दिए भारत के ऑर्डर; ट्रंप टैरिफ का दिखा असर

Published: Fri, 08 Aug 2025 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:56 AM (IST)

अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद अमेजन जैसे अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं ने भारतीय ऑर्डर रोक दिए हैं। ...और पढ़ें

टैरिफ बढ़ने से ऑर्डर प्रभावित होने का डर पहले से था (फोटो: जागरण)
टैरिफ बढ़ने से ऑर्डर प्रभावित होने का डर पहले से था (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. अमेरिकी रिटेलर्स ने होल्ड किए ऑर्डर
  2. भारत से जाने वाले ऑर्डर कर किया होल्ड
  3. एक्सपोर्टर्स को लागत वहन करने को कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद अब अमेजन, टारगेट और गैप सहित प्रमुख अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं ने भारत से आने वाले ऑर्डर होल्ड कर दिए हैं। इंडियन एक्सपोर्टर्स को इस बात का डर पहले से ही सता रहा था कि टैरिफ के बढ़ने से उनके ऑर्डर प्रभावित हो सकते हैं।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि भारतीय एक्सपोर्टर्स को अमेरिकी खरीदारों की तरफ से लेटर और ईमेल मिले हैं, जिसमें कहा गया है कि भारतीय निर्यातक अगली सूचना तक कपड़ों की शिपमेंट रोक दें।

लागत 35 फीसदी बढ़ जाएगी

दरअसल अमेरिकी कंपनियां चाहती हैं कि टैरिफ से बढ़ी हुई लागत का भार भारतीय निर्यातक वहन करें। टैरिफ से अमेरिकी में बिकने वाले सामानों की लागत 30 से 35 फीसदी बढ़ने की संभावना है। भारत के वेलस्पन लिविंग, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, इंडो काउंट और ट्राइडेंट जैसे प्रमुख निर्यातक हैं, जो अमेरिकी में 40 से 70 फीसदी तक बिक्री करते हैं।

माना जा रहा है कि अब अमेरिका जाने वाले ऑर्डर के होल्ड होने से व्यापार में 40 से 50 फीसदी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दरअसल भारत से सबसे ज्यादा मात्रा में कपड़े अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाते हैं। लेकिन टैरिफ से भारत का ऑर्डर बांग्लादेश और वियतनाम को मिल सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जबकि बांग्लादेश और वियतनाम पर यह महज 20 फीसदी है। भारत ने ट्रंप के इस फैसले को अतार्किक बताते हुए विरोध किया था, जबकि ट्रंप इस पर अड़े हुए हैं। ट्रेड डील होने तक इस समस्या के सुलझने के आसार फिलहाल तो दिखाई नहीं देते।

यह भी पढ़ें- Trump Tariffs Impact: ये अमेरिकी कंपनियां करती हैं भारत में बड़ा बिजनेस, ट्रंप के टैरिफ वार ने बढ़ा दी इनकी चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।