Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका: विस्कॉन्सिन के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत; 6 घायल

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 17 Dec 2024 05:50 AM (IST)

    मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बा‌र्न्स ने कहा कि वारदात में तीन लोग मारे गए जिसमें संदिग्ध शूटर भी शामिल था। छह घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ...और पढ़ें

    अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना घटी।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
    अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना घटी।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. स्कूल का ही छात्र था संदिग्ध हमलावर
    2. छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

    रॉयटर्स, न्यूजर्सी। अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर स्कूल का ही छात्र था।

    गोलीबारी के बाद जब पुलिस पहुंची तो संदिग्ध हमलावर की मौत हो चुकी थी। मैडिसन पुलिस विभाग ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि गोलीबारी की वारदात एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई। इस प्राइवेट स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं।

    गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं

    मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बा‌र्न्स ने कहा कि वारदात में तीन लोग मारे गए, जिसमें संदिग्ध शूटर भी शामिल था। छह घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिका में हाल के वर्षों में स्कूल में गोलीबारी की संख्या में वृद्धि हुई है।

    स्कूल शूटिंग डाटाबेस वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष स्कूलों में गोलीबारी की 349 घटनाएं हुई थीं।

    जो बाइडन ने गोलीबारी पर जताई चिंता 

    इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अविवेकपूर्ण बताया है।  गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने एक बार फिर सख्त बंदूक कानूनों की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Syria Civil War: 'आतंकवादियों के हाथों में सीरिया', बशर अल-असद ने कहा- लड़ना चाहता था लेकिन...