Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, यूक्रेन-ताइवान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 05:20 AM (IST)

    अमेरिका और चीन के बीच तल्खियां किसी से छिपी नहीं है। चीन और अमेरिका के बीच बीते समय में कई बार आपसी टकराव देखने को मिला है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्र ...और पढ़ें

    अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात (फोटो एपी)
    अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात (फोटो एपी)

    HighLights

    1. एंटनी ब्लिंकन और चीन के उपराष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात।
    2. चर्चा के दौरान उठा यूक्रेन मुद्दा।

    वॉशिंगटन, एएफपी। अमेरिका और चीन के बीच तल्खियां किसी से छिपी नहीं है। चीन और अमेरिका के बीच बीते समय में कई बार आपसी टकराव देखने को मिला है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

    एंटनी ब्लिंकन और चीन के उपराष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात

    समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, सोमवार को चीन के उपराष्ट्रपति से अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मुलाकात की। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर अपनी सहमति भी दी। इसके अलावा यूक्रेन, उत्तर कोरिया और ताइवान जलडमरूमध्य पर भी चर्चा की गई।

    क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

    वहीं, ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि दुनिया को हमसे उम्मीदें है कि हम अपने संबंधों को जिम्मेदारी से समझेंगे और अमेरिका इसे लेकर प्रतिबद्ध है। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के नजरिए से आमने-सामने की कूटनीति उन क्षेत्रों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है, जहां हम असहमत हैं और हमारे बीच सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।

    यह भी पढ़ें- Byun Hee-bong: दक्षिण कोरियाई एक्टर ब्यून ही-बोंग ने 81 साल की उम्र ली अंतिम सांस, कैंसर से थे पीड़ित

    अमेरिका और चीन के बीच बीते कुछ समय में बढ़ा है तनाव

    बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीन के उपराष्ट्रपति की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है। जब दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वक्त में टकराव बढ़ा है। हाल ही में राष्ट्रपति ची शिनफिंग ने अपने विदेश मंत्री को बदल दिया था। उन्होंने चीन के नए विदेश मंत्री की जिम्मेदारी वांग यी को सौंपी थी।

    यह भी पढ़ें- भारत में भाव न मिलने से बौखलाए कनाडाई PM, भारतीय राजनयिक बर्खास्त; हरदीप निज्जर हत्याकांड में लगाया ये आरोप

    खबरें और भी