Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Shooting: गोलीबारी से दहला अमेरिका, सिएटल के एक हुक्का लाउंज में अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत; 6 घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 03:49 AM (IST)

    US Shooting अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के दक्षिण सिएटल में एक हुक्का लाउंज में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों ...और पढ़ें

    US Shooting: गोलीबारी से दहला अमेरिका, सिएटल के एक हुक्का लाउंज में अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत (फाइल फोटो)
    US Shooting: गोलीबारी से दहला अमेरिका, सिएटल के एक हुक्का लाउंज में अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अमेरिका के एक हुक्का लाउंज में फायरिंग।
    2. गोलीबारी में तीन लोगों की मौत।

    सिएटल (अमेरिका), एपी। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के दक्षिण सिएटल में एक हुक्का लाउंज में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

    गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

    अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक हुक्का लाउंज गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, सिटी पुलिस ने माउंट बेकर इलाके में रविवार की सुबह हुई गोलीबारी में संदिग्ध के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है।

    पुलिस को 911 पर मिली घटना की सूचना

    वहीं, पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को 911 पर घटना की सूचना मिली थी, उन्हें बताया कि रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे घटनास्थल पर गोलीबारी हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि दो पुरुष और एक महिला को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    क्या बोले सिएटल के मेयर

    सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने एक बयान में कहा कि भले ही सिएटल पुलिस ने जुलाई में बंदूकों को बरामद करने की तीव्र और रिकॉर्ड गति को बनाए रखा है, लेकिन अब भी गलत हाथों में अवैध बंदूकें हैं। जिनका इस्तेमाल इस तरह की एक और त्रासदी को भड़काने के लिए किया जा सकता है।

    गोलीबारी में 6 लोग हुए घायल

    फिलहाल पुलिस ने मृतकों के नाम और उनकी उम्र के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है और अन्य पांच की हालत संतोषजनक है।

    खबरें और भी