Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने अश्वेत लोगों को बनाया निशाना, तीन की मौत

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 06:19 AM (IST)

    अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविले में शनिवार को एक व्यक्ति ने नस्लीय रूप से प्रेरित होने के कारण तीन लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारियों ने ...और पढ़ें

    अमेरिका में फ्लोरिडा में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत।
    अमेरिका में फ्लोरिडा में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत।

    वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविले में शनिवार को एक व्यक्ति ने नस्लीय रूप से प्रेरित होने के कारण तीन लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर 20 साल का श्वेत व्यक्ति था। अमेरिकी अधिकारी जैक्सनविले शेरिफ टीके वाटर्स ने बताया कि हमलावर एक एआर-स्टाइल राइफल और एक हैंडगन से लैस था।

    हमलावर ने अश्वेत लोगों को बनाया निशाना

    उन्होंने कहा कि हमलावर द्वारा अश्वेत लोगों पर किया गया हमला एक नस्लीय रूप से प्रेरित था। हमलावर काले लोगों से नफरत करता था। वह जिस समूह को निशाना बनाया वहां सभी काले लोग मौजूद थे। डॉलर जनरल डिस्काउंट स्टोर के अंदर गोलीबारी करते समय उसने कहा कि वह मारना चाहता है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, एफबीआई इस गोलीबारी की जांच घृणा अपराध के रूप में करेगी।

    फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने क्या कहा?

    समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन के हवाले से बताया कि जैक्सनविले फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के प्रवक्ता एरिक प्रोस्विमर ने सीएनएन को बताया कि विभाग पीड़ितों के इलाज करा रहा है। हालांकि, गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं इस बारे में कोई जनकारी नहीं दी।

    जैक्सनविले गोलीबारी पर राष्ट्रपति बाइडन ने क्या कहा?

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जैक्सनविले की गोलीबारी पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में श्वेत वर्चस्व का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी की संघीय नागरिक अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में नफरत का कोई आश्रय नहीं होना चाहिए।

    खबरें और भी

    क्लाहोमा में गोलीबारी में एक छात्र की मौत

    मालूम हो कि इससे पहले पूर्वोत्तर शहर बोस्टन में एक कैरेबियाई उत्सव में सामूहिक गोलीबारी हुई थी, जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, क्लाहोमा में एक हाई स्कूल फुटबॉल खेल के दौरान हुई बहस के बाद 16 वर्षीय एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए।