Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अतंरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ है US', पन्नू मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग का बयान; भारत को लेकर कही ये बात

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 05:31 AM (IST)

    Pannu Plot Murder Case खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप एक भारतीय नागरिक पर लगा है। इस मामले में अब अमेरिका ने प्रत ...और पढ़ें

    'अतंरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ है US', पन्नू मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग का बयान (फोटो एएनआई)
    'अतंरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ है US', पन्नू मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग का बयान (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. पन्नू मामले पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया।
    2. अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न का विरोध करता है अमेरिका- मैथ्यू मिलर

    एएनआई, वॉशिंगटन। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप एक भारतीय नागरिक पर लगा है। इस मामले में अब अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है।

    अतंरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ है अमेरिका- मैथ्यू मिलर

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न का विरोध करता है। चाहे वह कहीं भी हो या फिर इसे कौन संचालित कर रहा है। यह टिप्पणी सिर्फ भारत के लिए कोई नहीं है, बल्कि पूरे विश्व के लिए है।

    भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से कराया अवगत

    उन्होंने कहा कि ये मामला कोर्ट में है और हम उन लोगों के बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे, लेकिन मैं यह कहूंगा। जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो इस मामले में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि हमने यह बताया कि अमेरिका कैसे इन मामलों को गंभीरता से लेता है। फिलहाल भारत मामले की जांच कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Damian William: जिसने कई हाईप्रोफाइल केस में अमेरिकी सरकार को दिलाई जीत, पन्नू मामले में भारत के खिलाफ रखेंगे US का पक्ष

    यह भी पढ़ें- Canada News: नौकरियों में कटौती करेगा कनाडा का पब्लिक ब्रॉडकास्टर, सैकड़ों कर्मचारियों पर लटकी तलवार