विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market: '2025 में आ सकती है 2008 से भी बड़ी गिरावट', अर्थशास्त्री ने दिए चौंकाने वाले संकेत

Published: Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM (IST)

देश की अर्थव्यवस्था में शेयर बाजार की बड़ी भूमिका होती है। बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों के काम बनते और ...और पढ़ें

अर्थशास्त्री ने कहा कि 2025 में आ सकती है 2008 से भी बड़ी गिरावट
अर्थशास्त्री ने कहा कि 2025 में आ सकती है 2008 से भी बड़ी गिरावट

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। देश की अर्थव्यवस्था में शेयर बाजार की बड़ी भूमिका होती है। बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों के काम बनते और बिगड़ते हैं। इस बीच शीर्ष अमेरिकी अर्थशास्त्री ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में 2008 से भी बड़ी गिरावट 2025 में आ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह शेयर बाजार में 2008 के बड़े वित्तीय संकट से भी बड़ी गिरावट होगी।

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए, अर्थशास्त्री हैरी डेंट ने आगाह किया कि 2025 में होने वाली शेयर बाजार की घटना 2008 में आई मंदी के दौर से भी काफी बड़ी घटना होगी।

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार को लेकर अर्थव्यवस्था के बारे में कहा कि ज्यादातर बुलबुले पांच से छह साल तक चलते हैं, लेकिन यह 14 साल से चल रहा है। डेंट ने कहा कि तो आपको 2008 से 2009 तक की तुलना में एक बड़ी दुर्घटना की उम्मीद करनी होगी। जब वह बुलबुला आखिरकार फूट जाएगा, तो इससे बाजार में 2007-2008 के वित्तीय संकट से भी अधिक बड़ी गिरावट आ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।