विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत पर लग सकता है ज्यादा टैरिफ, अगर...'; ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अमेरिका ने दी धमकी?

Published: Thu, 14 Aug 2025 08:30 PM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2025 09:16 PM (IST)

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को रूसी तेल व्यापार पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है। यह बढ़ोतरी ...और पढ़ें

पुतिन-ट्रंप की बातचीत फेल हुई तो बढ़ सकती है भारत पर टैरिफ: अमेरिकी वित्त मंत्री
पुतिन-ट्रंप की बातचीत फेल हुई तो बढ़ सकती है भारत पर टैरिफ: अमेरिकी वित्त मंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात पर भारत सहित पूरी दुनिया का नजर है। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को रूसी तेल व्यापार पर द्वितीयक शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है।  

उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगी।

बढ़ सकती है टैरिफ अगर...

ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा,"हमने रूसी तेल खरीदने वाले भारतीयों पर द्वितीयक शुल्क लगा दिया है। दोनों नेताओं के बीच अगर बातचीत सही नहीं रही तो प्रतिबंध या टैरिफ बढ़ सकते हैं।"

इस महीने की शुरुआत में ट्रम्प ने भारत पर रूसी तेल और हथियार खरीदने पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, जिसमें 25 प्रतिशत जुर्माना भी शामिल था। भारत ने अमेरिका के फैसले को एकतरफा और अनुचित बताया है।

ट्रंप के टैरिफ का विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है। मंत्रालय ने कहा, "किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।" भारत का लगभग 35-40 प्रतिशत तेल आयात रूस से होता है, जो 2021 में 3 प्रतिशत से काफी अधिक है।

बेसेंट के बयान का शशि थरूर ने दिया जवाब

इससे पहले बेसेंट ने भारत व्यापार समझौते के संबंध में भारत को "थोड़ा अड़ियल" कहा था। बेसेंट के इस बयान का कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जवाब दिया था।

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि कुछ लोग भारत पर 'अड़ियल' होने का आरोप लगा रहे हैं। मेरा कहना है कि अन्याय के आगे झुकने, झुकने या उसे स्वीकार करने से बेहतर है कि अड़ियल बना जाए।

यह भी पढ़ें- Trump Putin Meeting: ट्रंप और पुतिन पूरा अमेरिका छोड़ अलास्‍का में क्‍यों मिल रहे? जानिए पूरा सीक्रेट प्लान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।