विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्हाइट हाउस के बाहर कार की टक्कर, कुछ देर के लिए लगा लॉकडाउन; अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:19 PM (IST)

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक कार के साइनपोस्ट से टकराने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच ...और पढ़ें

व्हाइट हाउस के बाहर कार की टक्कर (तस्वीर- सोशल मीडिया)

व्हाइट हाउस के बाहर कार की टक्कर (तस्वीर- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. व्हाइट हाउस के पास कार साइनपोस्ट से टकराई, मचा हड़कंप।

  2. घटना के बाद व्हाइट हाउस को अस्थायी रूप से लॉकडाउन किया गया।

  3. हादसे के वक्त राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के पास एक कार के साइनपोस्ट से टकराने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

इस घटना के तुरंत बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से लॉकडाउन कर दिया गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

कैसे हुआ हादसा?

'न्यू यॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सिल्वर रंग की सेडान कार अचानक पटरी को पार करते हुए व्हाइट हाउस के पास एक सूचना पट से जा टकराई। टक्कर के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलता हुआ भी देखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि यह कार लाफायेत स्क्वायर के उत्तरी छोर पर बने पक्के इलाके में दाखिल हुई और सीधे साइनपोस्ट से जा भिड़ी।

सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कार के टकराते ही पुलिस और सीक्रेट सर्विस के जवान तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत जमीन पर लेटने का आदेश दिया और सुरक्षा के मद्देनजर वहां मौजूद पत्रकारों को फौरन सुरक्षित रूप से अंदर भेज दिया गया।

चालक और मकसद का अभी खुलासा नहीं

गौरतलब है कि फिलहाल कार चालक की पहचान, इस दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों और इसके किसी संभावित मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि उस चौराहे का रास्ता ऐसा है जहां गाड़ियों के लिए रफ्तार पकड़ना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ट्रैफिक को एक सिंगल लेन से गुजरना पड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।