विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकाः कट्टर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं को किया टारगेट, सिएटल में दीवाली के कार्यक्रम में हंगामा

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:45 AM (IST)

अमेरिका के सिएटल में भारतीय की ओर से मनाए जा रहे दीवाली कार्यक्रम में उस वक्त बाधा आ गई जब ...और पढ़ें

दीवाली कार्यक्रम में प्रदर्शन करते कट्टरपंथी (सोशल मीडिया)।

दीवाली कार्यक्रम में प्रदर्शन करते कट्टरपंथी (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. प्रदर्शन के वक्त नहीं रुका कार्यक्रम

नई दिल्ली, वाशिंगटन। देश-दुनिया में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया रहा है। अमेरिका में भारतीय भी दीवाली मना रहे हैं लेकिन सिएटल में इस जश्न में उस वक्त परेशानी आ गई जब एक समूह के कुछ लोगों ने वहां हंगामा कर दिया।

सिएटल में हंगामा करने वाला अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग और प्रदर्शनकारियों का एक समूह था जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

इस वजह से किया हंगामा

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिन पर लिखा था, "सभी 'डॉट हेड्स' (भारतीयों) को देश से निकालो"। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने जेक लैंग को रोकने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद लैंग ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर हंगामे की तस्वीरें पोस्ट कीं।

उसने तस्वीर पोस्ट कर हिंदुओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लैंग ने आरोप लगाया कि टेक्सास को डेमोक्रेट्स के पक्ष में 'ब्लू' (डेमोक्रेटिक) बनाने के लिए हिंदू जिम्मेदार हैं। अपनी पोस्ट में लैंग ने और भी कई अपमानजनक बातें लिखते हुए कहा कि सभी डॉट हेड्स को देश से निकाल देना चाहिए।

क्या होता है डॉट हेड्स

बता दें कि डॉट हेड्स शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में भारतीयों के लिए किया जाता है। उन्हें नीचा दिखाने के लिए अक्सर ऐसे शब्द का इस्तेमाल होता है। भारत में किसी शुभ कार्य के दौरान हिंदू समूदाय के लोग टीका लगाते हैं तो उसी टीके को डॉट और हेड मतलब सिर को मिला कर "डॉट हेड्स" शब्द बना है। इसे आमतौर पर अमेरिकी भारतीयों को अपमानित करने के लिए करते हैं।

कई लोगों ने की निंदा

इधर अमेरिकी कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल और अन्य प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों ने इसकी निंदा की है। एक पोस्ट में, जयपाल ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने इसे नस्लवादी हरकत करार देते हुए कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय को बिना किसी डर के अपना त्योहार मनाने का हक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हरकत से आहत हूं।

दिवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है और हमारे समुदाय को इसे मनाने में सुरक्षित महसूस करना चाहिए। भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी अजय जैन भुटोरिया ने भी इस घटना की निंदा की।

नहीं रुका कार्यक्रम

बता दें कि जिस वक्त लैंग वहां पर प्रदर्शन कर रहा था उस वक्त भी भारतीयों ने अपनी प्रस्तुति जारी रखी और कार्यक्रम को बंद नहीं किया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने पारंपरिक तरीके से दीया जला कर दीवाली मनाई थी। उन्होंने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी थी।

'वो कहां रहती है, क्या शादीशुदा है...'; एक्स गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए युवक ने RTI दायर कर पूछे 1887 बेतुके सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।