Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के हमले का दिखने लगा असर, वेनेजुएला ने रिहा किए जेल में बंद अमेरिकी नागरिक

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:53 AM (IST)

    अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले के 12 दिन बाद जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने इस कदम का स्वागत किया है। ...और पढ़ें

    वेनेजुएला ने रिहा किए अमेरिकी नागरिक (फोटो-रॉयटर्स)

    वेनेजुएला ने रिहा किए अमेरिकी नागरिक (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने 2 से 3 जनवरी की दरमियानी रात वेनेजुएला पर एक विस्फोटक हमला किया था। अमेरिकी सेना इस हमले में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर US ले गई थी।

    अमेरिका के इस हमले के 12 दिन बाद ही वेनेजुएला ने जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के इस फैसले का स्वागत किया है।

    वेनेजुएला ने रिहा किए अमेरिकी नागरिक

    अमेरिकी सरकार ने मंगलवार 13 जनवरी को बताया कि वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए कई अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। विदेश विभाग ने कहा, 'हम वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह अंतरिम अधिकारियों का सही दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।'

    वेनेजुएला की राष्ट्रीय विधानसभा के प्रमुख जॉर्ज रोड्रिगेज ने अमेरिका के हमले के बाद एक बड़ा एलान किया था। रोड्रिगेज ने कहा था, 'मादुरो को सत्ता से हटाने वाले सैन्य अभियान के बाद शांति स्थापित करने के प्रयास में देश में कैद वेनेजुएला और अन्य विदेशी नागरिकों की काफी संख्या को रिहा किया जाएगा।

    वेनेजुएला के मानवाधिकार समूह फोरम पेनाल ने मंगलवार शाम तक बताया कि राजनीतिक कारणों से हिरासत में लिए गए 56 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। समूह ने रिहाई को लेकर सरकार की पारदर्शिता की कमी की आलोचना की। वेनेजुएला सरकार ने संगठन के इस आंकड़े को खारिज करते हुए मंगलवार दोपहर को इन कैदियों की संख्या 400 बताई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ईरान में गिरी खामेनेई सरकार तो दुनिया पर क्या होगा इसका असर, डिटेल में पढ़ें

    यह भी पढ़ें- 'एयरस्ट्राइक कर सकता है अमेरिका', ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का प्लान; व्हाइट हाउस ने बताया