Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका में भारतवंशी की मौत पर पुलिसकर्मी के हंसने का वीडियो आया सामने, अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 09:07 PM (IST)

    अमेरिका के सिएटल में जनवरी में एक पुलिस वाहन की टक्कर में भारतवंशी 23 वर्षीय युवती जाहन्वी कंडुला की मौत हो गई थी। उसकी मौत पर पुलिकर्मी डेनियल आडरर क ...और पढ़ें

    भारतवंशी 23 वर्षीय युवती जाहन्वी कंडुला की मौत (फोटो: एपी)
    भारतवंशी 23 वर्षीय युवती जाहन्वी कंडुला की मौत (फोटो: एपी)

    HighLights

    1. अधिकारी के खिलाफ विभाग ने शुरू की जांच
    2. सहयोगी से की गई बातचीत बाडी कैम में रिकार्ड
    3. पुलिस वाहन की टक्कर में भारतवंशी युवती की मौत

    वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिका के सिएटल में जनवरी में एक पुलिस वाहन की टक्कर में भारतवंशी 23 वर्षीय युवती जाहन्वी कंडुला की मौत हो गई थी। उसकी मौत पर पुलिकर्मी डेनियल आडरर के हंसने और मजाक उड़ाने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अधिकारी के बाडी कैम में रिकार्ड हो गया था।

    यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को झटका, संसद के स्पीकर ने दिए महाभियोग जांच शुरू करने के आदेश

    जांच में जुटे अधिकारी

    सिटएल पुलिस विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जाहन्वी 23 जनवरी को थामस स्ट्रीट के पास टहल रही थी, तभी पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह दूर जा गिरी थी। वाहन केविन डेव चला रहे थे।

    अधिकारी डेनियल आडरर घटना स्थल पर इसकी जांच के लिए पहुंचे थे कि केविन डेव ने शराब तो नहीं पी रखी थी। बाडी कैम में रिकार्ड वीडियो में डेनियल गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं।

    फोन पर एक अन्य अधिकारी माइक सोलन से यह कह रहे हैं कि वह मर चुकी है और उसके जीवन की अधिक कीमत नहीं थी। यह कहने के बाद आडरर हंसने लगते हैं और मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि यह एक आम शख्स है। बस 11,000 डालर का चेक लिख दो। वह वैसे भी 26 साल की थी, उसका मूल्य सीमित था।

    यह भी पढ़ें: 'हिंदू विरासत माह' होगा नवंबर, फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी ने दी मान्यता; सनातन धर्म को बताया महत्वपूर्ण

    आडरर ने यह भी कहा था कि डेव 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहे थे। हालांकि, जून में जांच में पाया गया कि डेव के वाहन की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि तय सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटे थी।

    खबरें और भी